{"_id":"65a3b11ae700d47d370c9ae4","slug":"lohri-was-celebrated-at-chaudhary-devi-lal-university-sirsa-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13487-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में मनाई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में मनाई लोहड़ी
Sun, 14 Jan 2024 03:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में लोहड़ी मनाई गई।
सिरसा। भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। विभिन्नता में एकता तथा अतिथि देवो भवः भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। ये विचार चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. संजू बाला ढुल ने विभाग के विद्यार्थियों द्वारा लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के निर्देशन में विभाग में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। डॉ. संजू ने कहा कि प्रत्येक पर्व का विशेष महत्व है और ये कही न कही हमें आत्ममंथन एवं परिवार व समाज के साथ जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। शैक्षणिक संस्थानों का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है। युवाओं से आह्वान करते हुए डॉ. संजू ने कहा कि वे स्वामी विवेकानंद व अन्य महापुरुषों की जीवनियां पढ़ें व अपने जीवन में इन महापुरुषों द्वारा प्रदान की गई अनुप्ररेणाओं पर अमल करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भारत अपने युवा शक्ति के बल पर विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापको, गैर शिक्षक कर्मियों व विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।