फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Liquor should not be sold illegally during elections, keep strict vigil: RK Singh

चुनाव में अवैध रूप से न बिके शराब, कड़ी निगरानी रखें : आर के सिंह

Mon, 01 Apr 2024 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Liquor should not be sold illegally during elections, keep strict vigil: RK Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद व मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को वीसी के माध्यम से उपायुक्त आरके सिंह के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने सभी विभाग अधिकारियों की बैठक ली।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो, इसके लिए संबंधित विभाग तत्परता से निगरानी करें तथा अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करें। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। चुनाव के दौरान जिस भी अधिकारी की जो भी ड्यूटी लगाई गई है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने से संबंधित सभी मतदान केंद्रों का मौका मुआयना करें, अगर किसी मतदान केंद्र को और कहीं शिफ्ट करवाना है तो उसकी रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करें ताकि समय पर उस मतदान केंद्र को शिफ्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं। जिस भी मतदान केंद्र पर जिस भी चीज की कमी है तो उसे तुरंत पूरा करवाएं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेद प्रकाश बैनीवाल, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed