फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lions honored people who did great work

Sirsa News: बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को लायंस ने किया सम्मानित

Mon, 16 Dec 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lions honored people who did great work
​शिविर के दौरान पहुंचे हुए सदस्याें का सम्मान करते हुए संस्था के सदस्य।
सिरसा। लाॅयंस इंटरनेशनल रीजन-3 के रीजन चेयरमैन रवि अरोड़ा की अध्यक्षता में महा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों ने 394 मरीजों की निशुल्क जांच की। क्षेत्रीय चेयरमैन रवि अरोड़ा और क्षेत्रीय सचिव सतपाल जोत ने क्लबों के कार्यों की जानकारी दी। इनमें से बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रकल्प प्रमुख चरित्र नारंग और सह प्रमुख हरदीप भूटानी ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कोचर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीत अरोड़ा, वेस्कुलर रोग विशेषज्ञ डॉ. शबजोत कौर, मोटापा और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत सिंगला ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। मधुमेह, ईसीजी और हड्डियों में मजबूती परखने के लिए बीएमडी जांच भी निशुल्क की गई।
विज्ञापन


जिला गवर्नर सुधा कामरा मुख्य अतिथि, प्रथम जिला उप गवर्नर विशाल वढेरा और द्वितीय उप जिला गवर्नर संजय गांधी विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि लॉयंस होना अपने आप में गौरव की बात है, क्योंकि इससे जुड़ते ही समाजसेवा का भाव व्यक्ति में जागता है। इसमें काम करते समय सम्मान के साथ बहुत कुछ सीखने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में ऑनरेरी कमेटी के चेयरमैन चंद्रशेखर मेहता, जीएसटी संयोजक एसपी गोयल, पूर्व प्रांतपाल आरके शाह, जनपद कैबिनेट सचिव डॉ. अमित गगनेजा, जनपद कैबिनेट कोषाध्यक्ष मुकेश कामरा, लाॅयन महेश बंसल, मुख्य प्रवक्ता पुनीत बंसल, एलसीआईएफ संयोजक दिनेश जैन मौजूद रहे। क्षेत्रीय सचिव सतपाल जोत ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed