{"_id":"6ae77d96784ab87097053958","slug":"lifting-of-paddy-slow-in-raniyan-mandi-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167825-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां-बणी मंडियों में धान की उठान धीमी, 6 करोड़ रुपये भुगतान अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां-बणी मंडियों में धान की उठान धीमी, 6 करोड़ रुपये भुगतान अटका
Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रानियां। धान की बोरियों से भरी मंडी।
किसानों को भुगतान के लिए करना पड़ रहा इंतजार
फोटो-- 26
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। क्षेत्र की अनाज मंडियों में परमल धान के उठान की गति धीमी है। यह किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सरकारी खरीद जारी होने के बावजूद धान का समय पर उठान नहीं हो रही है। इससे किसानों की फसल का भुगतान अटक गया है।
रानियां और बणी अनाज मंडियों में 17,528 क्विंटल धान अब भी उठान के इंतजार में है। इसके अतिरिक्त, 9,357 क्विंटल धान की खरीद होना बाकी है। उठान में देरी के कारण किसानों की छह करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान प्रभावित हो रहा है।
रविवार को उठान पर पूरा ध्यान केंद्रित किया गया था। फिर भी मंडियों में बड़े स्तर पर अनाज जमा है। दिवाली तक बड़े स्तर पर धान आने की उम्मीद है। प्रशासन को इसके लिए बड़ी व्यवस्था करनी होगी। शनिवार को दोनों मंडियों से कुल 2,750 क्विंटल धान की ही उठान हो पाई।
विज्ञापन
मंडियों में धान की स्थिति
हैफेड ने रानियां मंडी में अब तक 78,385 क्विंटल धान खरीदा है। इसमें से 65,012 क्विंटल की उठान हो चुकी है। शेष 13,373 क्विंटल धान अभी भी मंडी में पड़ा है। बणी मंडी में 27,664 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसमें से 23,509 क्विंटल की उठान हो गई है। 4,155 क्विंटल धान अब भी उठान की प्रतीक्षा कर रहा है। दोनों मंडियों में खरीदे गए धान का बड़ा हिस्सा जमा होने से व्यवस्था पर दबाव बना है।
आवक का मुख्य सीजन समाप्त
रानियां क्षेत्र में परमल धान की कटाई का मुख्य सीजन लगभग खत्म हो चुका है। अब केवल पछेती फसल की आवक शेष है। सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। आगामी दिनों में मंडियों में धान की आवक कम रहने की संभावना है। अब तक रानियां मंडी में 83,451 क्विंटल धान पहुंचा है। बणी मंडी में 31,955 क्विंटल धान की आवक हुई है। शनिवार को रानियां मंडी में 1,283 क्विंटल और बणी मंडी में 627 क्विंटल धान की आवक हुई।
पिछले वर्ष की तुलना में आवक
पिछले वर्ष 31 अक्तूबर तक रानियां क्षेत्र की मंडियों में 1,39,745 क्विंटल परमल धान की आवक हुई थी। इस वर्ष इसी अवधि तक 1,15,406 क्विंटल धान पहुंचा है। यानी इस बार आवक पिछले साल के मुकाबले कम रही है। दूसरे प्रदेशों से धान की आवक पर सख्ती के चलते भी स्थानीय मंडियों में कुल आवक प्रभावित हुई है। मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सैन ने बताया कि उठान में देरी पर हैफेड को कई नोटिस दिए गए हैं। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले धान की खरीद मंडी में हाथों-हाथ की जा रही है।
विज्ञापन
फोटो