फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   life jail to 2

Sirsa News: दो दोषियों को उम्रकैद, तीसरे को 7 साल की सजा

Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
life jail to 2
अदालत से
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर संचालक की हत्या का मामला
पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में की थी हत्या, अवैध पिस्तौल से मारी थीं पांच गोलियां



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कोचिंग सेंटर चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देविंदर सिंह ने दोषी रणबीर सिंह व गुरविंदर सिंह को उम्रकैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। वहीं, दोषी हरमीत सिंह को शस्त्र अधिनियम के तहत सात साल कैद की सजा सुनाई गई है।
न्यायालय ने तीनों आरोपियों को सोमवार को दोषी करार दिया था। इस मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने सात दिसंबर 2021 में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले के अनुसार रणबीर सिंह निवासी गांव बाहिया की शादी 29 मार्च 2020 को गांव करिवाला में हुई थी। एक साल पहले रणबीर सिंह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार की शादी में गांव करिवाला गया हुआ था।
विज्ञापन

शादी समारोह में करिवाला निवासी पंजाब सिंह भी आया हुआ था। इस दौरान रणबीर सिंह को पता चला कि जब भी उसकी पत्नी मायके आती है तो पंजाब सिंह उससे मिलने आता है। इसके बाद रणबीर सिंह को शक हो गया कि उसकी पत्नी के पंजाब सिंह के साथ अवैध संबंध हैं। इसलिए उसने पंजाब सिंह को जान से मारने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर सिंह ने अपने दोस्त गुरविंद्र सिंह निवासी गांव दमदमा को पंजाब सिंह की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद गुरविंद्र सिंह ने रणबीर सिंह को बताया कि उसके दोस्त हरमीत सिंह की उन्हें पंजाब सिंह को मारने के लिए अवैध हथियार दे सकता है। हरमीत सिंह ने 33 हजार रुपये लेकर एक पिस्तौल व 9 कारतूस रणबीर सिंह को लाकर दे दिए।
इसके बाद रणबीर सिंह व गुरविंद्र सिंह ने पंजाब सिंह को मारने की योजना बनाई और उसकी रेकी करना शुरू कर दिया। उन्हें पता चला कि पंजाब सिंह ऐलनाबाद स्थित अपने कोचिंग सेंटर से हर रोज शाम को अपने बाइक पर सवार होकर गांव जाता है।

6 दिसंबर को पंजाब सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था तो घग्घर नदी के पास रणबीर सिंह व गुरविंद्र सिंह ने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे ला दी। जैसे ही पंजाब सिंह ने बाइक रोकी तो रणबीर सिंह ने पिस्तौल से पांच गोलियां उसे मार दी। इससे पंजाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed