फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Life disrupted due to severe storm in Haryana, trees and electric poles broken, people face trouble

हरियाणा तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त: पेड़ व बिजली के खंबे टूट, लोगों का करना पड़ा परेशानी का सामना

Thu, 18 May 2023 11:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 11:03 AM IST
सार

हरियाणा में रात को आई तेज आंध से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर जिलें में पेड़ और बिजली के खंबे टूटने की खबर है। जिसके कारणा यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित है।

विज्ञापन
Life disrupted due to severe storm in Haryana, trees and electric poles broken, people face trouble
हरियाणा में आंधी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बुधवार आधी रात के बाद अचानक अंधड़ आ गया। जिसके कारण सिरसा में 700 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। कई ग्रामीण रास्ते अवरुद्ध हो गए। रात को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात्रि करीब 12 बजे अंधड़ शुरू हुआ। करीब एक घंटा अंधड़ चलने के बाद बारिश हुई। इससे कई जिलों में नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


बिजली व्यवस्था नहीं हुई बहाल
डबवाली में आई तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वृक्ष टूटकर गिर गए और सड़क मार्ग अवरूध हो गया और कहीं बिजली के खंबे क्षतिग्रस्त होकर सडक़ों पर गिरने से यातायात बाधित हुआ और बिजली गुल हो गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर अभी तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हुई है।

विज्ञापन

कैथल में कई जगहों पर बिजली और पानी की व्यवस्था रही बाधित 

कैथल में बुधवार देर रात्रि आया तूफान लोगों के लिए आफत बना। इस तूफान के कारण सुबह तक भी अधिकतर क्षेत्रों में बिजली और पानी की व्यवस्था बाधित हो गई। इस तूफान के कारण कलायत और गुहला-चीका क्षेत्र में काफी अधिक नुकसान का अंदेशा है। बुधवार रात्रि करीब एक बजे तूफान आना शुरू हुआ करीब दो बजे तक जारी रहा। इसके बाद बारिश भी हुई। तूफान के कारण खेतों में बिजली के तार गिर गए। वहीं, सडक़ों पर वृक्ष गिरे। वृक्ष गिरने के कारण कईं मार्गों पर यातायात प्रभावित भी रहा। सुबह के समय वन विभाग के कर्मचारियों ने वृक्षों को हटाया। इसके बाद यातयात सुचारू हो पाया। 

बिजली व पानी की सप्लाई बाधित
तूफान के कारण वीरवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली व पानी की सप्लाई बाधित हुई है। कैथल शहर के क्षेत्रों में तो सुबह 10 बजे तक बिजली की सप्लाई बहाल हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक बिजली सुचारू रुप से शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में पानी न मिलने के कारण भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। 

अधिकारी के अनुसार
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि आए तूफान के कारण निगम को काफी नुकसान हुआ है। अभी निगम के कर्मचारी बिजली बहाल करने के लिए मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। दोपहर एक बजे तक सभी क्षेत्रों में बिजली बहाल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed