फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Library automation work completed in Chaudhary Devi Lal University

Sirsa News: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पुस्तकालय के ऑटोमेशन का कार्य पूरा

Tue, 01 Aug 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Library automation work completed in Chaudhary Devi Lal University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के ऑटोमेशन का कार्य पूरा हो गया है। अब पुस्तकालय पूर्ण रूप से डिजिटल हो गया है।
पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटोमेशन का कार्य पूर्ण होने से विद्यार्थियों को रिसेप्शन पर उपलब्ध कंप्यूटर से आसानी से पता चल जाएगा कि किस रेक में कौन सी पुस्तक या जरनल उपलब्ध है। इससे पूर्व विद्यार्थियों को पुस्तकों को ढूंढने में काफी समय लगता था। प्रो. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुस्तकालय में तीन रीडिंग हाॅल वातानुकूलित हैं तथा 500 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। सभी रीडिंग हॉल 24 घंटे खुले रहते हैं। पुस्तकालय में एक लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध तथा लगभग 118 शोध जर्नल्स शोधार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। यूजी, पीजी के विद्यार्थी तीन पुस्तकें 14 दिन के लिए, पीएचडी, एमफिल के विद्यार्थी 5 पुस्तकें 30 दिन के लिए, शिक्षण स्टाफ 10 पुस्तकें 90 दिन के लिए, पीटीटी,एसीपी स्टाफ 5 पुस्तकें 30 दिन के लिए व गैर-शिक्षण स्टाफ 2 पुस्तकें 14 दिन के लिए पुस्तकालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed