{"_id":"68b72ebaa0ef74ea830f5d09","slug":"leakage-in-rain-line-laid-at-a-cost-of-32-crores-hisar-road-made-one-way-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143561-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 32 करोड़ से बिछाई गई बरसाती लाइन में हुई लीकेज, हिसार रोड किया वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 32 करोड़ से बिछाई गई बरसाती लाइन में हुई लीकेज, हिसार रोड किया वन-वे
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड पर बरसाती लाइन दुरुस्त करने के लिए खुदाई का कार्य जारी। संवाद
सिरसा। शहर के आधे हिस्से का बारिश का पानी निकालकर रंगोई नाले में डालने के लिए वर्ष 2023 में बरसाती लाइन बिछाई थी। भारी बारिश के कारण बरसाती डिस्पोजल की मुख्य लाइन में लीकेज हो गई और रविवार व सोमवार को बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर बरसाती पानी की निकासी सीवरेज लाइन के माध्यम से करवाई गई।
वहीं, मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी मुख्य लाइन को दुरुस्त करवाते हुए नजर आए। हिसार रोड पर खैरपुर चौकी के पास मुख्य रोड की खोदाई कर दी गई। इस कारण मुख्य रोड को वन-वे करना पड़ा और देर शाम तक नगर परिषद के अधिकारी लाइन को दुरुस्त करने में मशक्कत करते नजर आए।
वर्ष 2023 में नगर परिषद ने 32 करोड़ रुपये से अमृत योजना फेज वन के तहत हिसार रोड, बरनाला रोड आदि एरिया के लिए बरसाती लाइन बिछाई थी। जिससे कि बस स्टैंड व आसपास के एरिया में जलभराव की समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। हालांकि, इस कोशिश में 90 प्रतिशत कामयाबी नगर परिषद को हासिल हुई है।
विज्ञापन
इसके कारण हिसार रोड पर जलभराव के हालात देखने को नहीं मिलते हैं। वहीं, लाइन डेमेज होने के कारण सोमवार को बरसाती डिस्पोजल बंद किया हुआ था, जिसका विधायक गोकुल सेतिया ने भी निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अधिकारियों ने भी उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया दिया था।
बचे हुए चैंबर बनाए थे एक माह पहले
अमृत योजना फेज वन के तहत कुछ एरिया में बरसाती चैंबर नहीं बनाए गए थे। इसके कारण बरनाला रोड जाट सूरजमल चौक, पुराने पुल के नीचे जलभराव के हालात बने रहते थे। इस कार्य को अमृत दो के तहत करवाया गया है, ताकि इन दोनों जगहों पर जलभराव नहीं हो। चैंबर बनाने के बाद इन दोनों एरिया में जलभराव की स्थिति देखने को नहीं मिलती है।
जनस्वास्थ्य विभाग की मुख्य लाइन है हिसार रोड पर
नगर परिषद की बरसाती लाइन को दुरुस्त करने के काम के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के जेई जसकरण भी मौके पर मौजूद रहे। क्योंकि जन स्वास्थ्य विभाग की सीवरेज की मुख्य लाइन हिसार रोड से गुजरती है। खोदाई के दौरान सीवरेज लाइन डेमेज न हो जाए, इस पर विशेष ध्यान रखा गया। यदि लाइन में दिक्कत आएगी तो बड़े एरिया की सीवरेज सप्लाई बाधित हो सकती है। इसलिए विशेष रूप से वह मौके पर खड़े होकर काम करवाते हुए नजर आए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -मुख्य लाइन में लीकेज आ गई है। बरसाती लाइन को दुरुस्त करवाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हिसार रोड की खोदाई करनी पड़ी है। हमारी प्रयास है कि जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को परेशानी न उठानी पड़े। इसलिए कार्य के चलते रोड का कुछ हिस्सा वन-वे करना पड़ा है।
- प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद।