{"_id":"5f494c8b8ebc3e3d1c118fcf","slug":"latter-assinged-for-online-examibation-sirsa-news-rtk5709335153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीडी के विद्यार्थियों ने आन लाइन परीक्षा लेने के लिए परीक्षा नियंत्रक को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीडी के विद्यार्थियों ने आन लाइन परीक्षा लेने के लिए परीक्षा नियंत्रक को सौंपा पत्र
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे जेसीडी के विद्यार्थी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा जारी तीन सितंबर से परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जेसीडी के विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंचे। परीक्षाओं को ऑनलाइन तरीके से करवाने की मांग को लेकर वीसी राजबीर सिंह सोलंकी व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह को पत्र सौंपा है।
विद्यार्थियों द्वारा कोरोनाकाल में परीक्षाओं को ऑफलाइन तरीके से लेने के पक्ष का विरोध कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर परीक्षा को दौरान किसी को संक्रमण हुआ तो उसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।
स्नातक व स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय ने 3 से 30 सितंबर तक ऑफलाइन लेने का शेड्यूल जारी किया है, जिससे लेकर शुक्रवार को जेसीडी विद्यापीठ के विद्यार्थी सीडीएलयू पहुंचे। विद्यार्थियों ने परीक्षाओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो तरीकों से करवाने को लेकर कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को पत्र सौंपा है। बीबीए के अंतिम वर्ष के छात्र कमल रेल्लन ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक सुल्तान सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास ऑनलाइन परीक्षा करवाने के लिए संसाधन नहीं हैं। अगर कोई विद्यार्थी कोरोना संकट के चलते परीक्षा नहीं देना चाहता तो वह विभाग को एक पत्र लिखकर दें, उस विद्यार्थी की परीक्षा अगले सत्र में ले ली जाएगी। विद्यार्थियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विश्वविद्यालय को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से परीक्षा लेनी चाहिए। विश्वविद्यालय द्वारा केवल ऑफलाइन तरीके से ही परीक्षा का आयोजन किया है, जिससे विद्यार्थियों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन
कोट्स
परीक्षा को ऑनलाइन तरीके से करवाने की मांग को लेकर जेसीडी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने पत्र दिया है, जिसे अथॉरिटी के आगे रखा जाएगा, अथॉरिटी जो फैसला देगी, उसका पालन किया जाएगा।
- प्रोफेसर सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक