{"_id":"668c59008a651a772c0728d5","slug":"lanterns-fell-due-to-rain-drainage-drains-dilapidated-filled-with-silt-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122342-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारिश से गिरे लेंटर, निकासी के लिए बने नाले जर्जर, भरी गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारिश से गिरे लेंटर, निकासी के लिए बने नाले जर्जर, भरी गाद
Tue, 09 Jul 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
डबवाली रोड पर गांव मीरपुर के पास बारिश की वजह से धंसा एनएचएआई का नाला
सिरसा। नेशनल हाईवे व शहर से बारिश का पानी निकालने के लिए बनाए गए बरसाती नाले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रविवार को हुई पहली बारिश से इन नालों के लेंटर गिर गए हैं। गाद भरने से पानी ठहर गया है। इससे खेतों में पानी का भराव हो रहा है, वहीं, नालों में गाद होने से शहर में जलभराव की स्थिति बन जा रही है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का पानी एकत्रित न हो, इसके लिए सड़क के बगल में बड़े-बड़े नालों का निर्माण किया गया है। इन नालों को बनाने का मकसद राष्ट्रीय राजमार्ग व शहरों से पानी निकालना था। रविवार को हुई तेज बारिश के कारण कई नालों की दुर्दशा नजर आई।
सिरसा से हिसार रोड व डबवाली रोड पर बने बरसाती नाले पहली बारिश के बाद ही जर्जर हो गए हैं। कई नालों के लेंटर उखड़ गए तो कई स्थानों पर सफाई न होने के कारण नालों में गंदगी व गाद भर गई है। इससे बारिश का पानी कई स्थानों पर पानी अवरुद्ध हो गया और पानी खेतों में भर गया।
विज्ञापन
गांव मीरपुर के किसान देवीदत्त, ओमप्रकाश, रामस्वरूप, छिंद्रपाल सिंह ने बताया कि इन नालों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। सफाई न होने और इनके क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी आगे निकलने की बजाय खेतों में भर जाता है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डबवाली से सिरसा होते हुए दिल्ली जाने वाले इस फोरलेन हाईवे का निर्माण करीब छह साल पहले पूरा हुआ था। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे बारिश का पानी सड़क पर न ठहरे, इसके लिए नालों का निर्माण हाईवे ऑथॉरिटी की ओर से कराया गया था। इसके बाद इनकी सफाई व रख-रखाव की ओर ध्यान नहीं दिया गया।
नेशनल हाईवे पर बने नालों की सफाई हर साल कराई जाती है। अगर कहीं पर नाले टूट गए हैं या उनमें गाद भर गई है तो कर्मचारियों को आदेश दे दिए जाएंगे।
-विपिन मंगला, मैनेजर, एनएचएआई।