{"_id":"68f7c8b365c9972a8e04a290","slug":"langar-and-bhandara-organized-on-diwali-in-ding-mandi-sirsa-news-c-128-1-sir1002-146302-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिंग मंडी में दीपावली पर लंगर और भंडारा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिंग मंडी में दीपावली पर लंगर और भंडारा आयोजित
Tue, 21 Oct 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
डिंग मंडी। दीपावली के अवसर पर सोमवार और मंगलवार को डिंग मंडी स्थित सेवा समिति की तरफ से विशेष लंगर और भंडारा का आयोजन किया गया। सेवा समिति की ओर से सभी ट्रेन यात्रियों और श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। स्टेशन पर रुकी हर ट्रेन के यात्रियों को समिति के सदस्यों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद दिया।
सेवा समिति के सेवक रामदत्त पूनिया ने बताया कि यह सेवा संत तारा चंद द्वारा शुरू की गई थी और अब समिति के सहयोग से लगातार जारी है। किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं ली जाती, बल्कि यह जनसहयोग और श्रद्धा से चलने वाली सेवा है। समिति के सदस्य हर दिन यात्रियों को रोटी-सब्जी का प्रसाद बांटते हैं, जबकि त्योहारों पर विशेष भंडारा और मिठाई का प्रसाद वितरित किया जाता है।
संत तारा चंद ने रखी थी सेवा की नींव
संत तारा चंद जी ने 1970 के दशक में डिंग मंडी की बंजर भूमि पर एक झोपड़ी बनाकर सेवा का संकल्प लिया था। स्थानीय श्रद्धालुओं की मदद से यह स्थान बाद में मंदिर के रूप में विकसित हुआ। 1980 के आसपास उनके निर्वाण के बाद भी उनकी शुरू की सेवा परंपरा आज तक जारी है। लगभग 47 वर्षों से निरंतर चल रही यह सेवा अब श्रद्धा, समर्पण और जनसहयोग का प्रतीक बन चुकी है, जो डिंग मंडी की पहचान बन गई है।