फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   land fraud with woman

Sirsa News: जमीन नाम करवाने के बहाने महिला से 7.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
land fraud with woman
सिरसा। जमीन नाम कराने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपये ठगने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन कुमार गांव नीमला सिरसा का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गांव काशी का बास निवासी मैना देवी पत्नी रोहताश ने 12 अगस्त 2025 को थाना ऐलनाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मैना देवी ने बताया कि गांव नीमला निवासी विनोद कुमार और पवन कुमार उनके घर आए थे। दोनों ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर अपनी 3 कनाल 16 मरले जमीन बेचने की बात कही और जमीन उसके के नाम करवाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने जमीन रजिस्ट्री करवाने के एवज में 7 लाख 50 हजार रुपये मांगे, जो उसने आरटीजीएस के माध्यम से पवन कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने पर थाना ऐलनाबाद में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा सिरसा को सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed