{"_id":"6925e906af63af901607cd61","slug":"lack-of-public-toilets-on-nohar-road-troubles-residents-sirsa-news-c-128-1-slko1008-148322-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नोहर रोड पर सार्वजनिक शौचालय के अभाव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नोहर रोड पर सार्वजनिक शौचालय के अभाव से लोग परेशान
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर की व्यस्ततम नोहर रोड इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव का भारी खामियाजा भुगत रही है। मुख्य बाज़ार और आवागमन के प्रमुख मार्ग होने के बावजूद यहां सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न होना दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों के लिए सिरदर्द बन गया है। रोजाना सैकड़ों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन शौचालय न होने के कारण उन्हें मजबूरन इधर-उधर भटकना पड़ता है और कई बार शर्मिंदगी की स्थिति भी बन जाती है।
दुकानदारों का कहना है कि कई बार ग्राहकों को असुविधा होने के कारण व्यापार तक प्रभावित होता है। दुकानदारों ने बताया कि लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन सुविधा न होने से जल्द लौट जाते हैं। कई बार हमें खुद भी परेशानी झेलनी पड़ती है। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग उठाई है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बाजार का वातावरण भी व्यवस्थित रह सके।
दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे पालिका कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।हालांकि, इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क से शहर की पहचान जुड़ी है, वहां बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- --
नोहर रोड पर कारोबार तो बढ़ रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। शौचालय न होने से ग्राहक भी परेशान होते हैं और हमारी दिक्कतें भी हर रोज की बात हो गई है।-- - रामनिवास भांभू, दुकानदार।
-- -- -- -
महिला ग्राहकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार वे खरीदारी बीच में छोड़कर वापस चली जाती हैं। प्रशासन को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए।-- -- अजय सौलंकी, दुकानदार।
-- -- --
हमने कई बार मौखिक रूप से शिकायत दी है, पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। सड़क पर शौचालय बनना बेहद जरूरी है। - रामेश्वर गुज्जर, दुकानदार।
-- -- --
रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। शौचालय की कमी साफ-सफाई को भी प्रभावित करती है। नगर पालिका प्रशासन अगर एक व्यवस्था कर दे तो सबको राहत मिलेगी।-- - भरत सिंह, दुकानदार।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि कई बार ग्राहकों को असुविधा होने के कारण व्यापार तक प्रभावित होता है। दुकानदारों ने बताया कि लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन सुविधा न होने से जल्द लौट जाते हैं। कई बार हमें खुद भी परेशानी झेलनी पड़ती है। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग उठाई है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बाजार का वातावरण भी व्यवस्थित रह सके।
विज्ञापन
दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे पालिका कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।हालांकि, इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क से शहर की पहचान जुड़ी है, वहां बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
नोहर रोड पर कारोबार तो बढ़ रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। शौचालय न होने से ग्राहक भी परेशान होते हैं और हमारी दिक्कतें भी हर रोज की बात हो गई है।
महिला ग्राहकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार वे खरीदारी बीच में छोड़कर वापस चली जाती हैं। प्रशासन को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए।
हमने कई बार मौखिक रूप से शिकायत दी है, पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। सड़क पर शौचालय बनना बेहद जरूरी है। - रामेश्वर गुज्जर, दुकानदार।
रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। शौचालय की कमी साफ-सफाई को भी प्रभावित करती है। नगर पालिका प्रशासन अगर एक व्यवस्था कर दे तो सबको राहत मिलेगी।