फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Labor safety campaign launched in the district, 58,000 laborers will be made aware

Sirsa News: जिले में श्रमिक सुरक्षा अभियान शुरू, 58 हजार मजदूरों को किया जाएगा जागरूक

Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Labor safety campaign launched in the district, 58,000 laborers will be made aware

विज्ञापन
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को श्रमिक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 30 नवंबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा। प्राधिकरण सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि अभियान के तहत करीब 58 हजार श्रमिकों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों और सुरक्षा प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पैरा लीगल वालंटियर्स श्रमिकों के कार्यस्थलों पर जाकर विधिक सहायता योजनाओं, सुरक्षा उपायों और अधिकारों की जानकारी देंगे। साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा जारी उपकर निधि के माध्यम से मिलने वाले लाभों का उपयोग कैसे किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रम कल्याण बोर्ड के साथ मिलकर निधि के संग्रहण, आवंटन और उपयोग की निगरानी भी करेगा।
विज्ञापन

कानूनी सहायता डेस्क और हेल्पलाइन से मिलेगा लाभ
सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि अभियान के दौरान श्रमिकों को यह भी बताया जाएगा कि वेतन कटौती, कार्यस्थल उत्पीड़न या लाभों से वंचित होने पर वे कैसे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है। इसके अलावा जिला न्यायालय, श्रम कार्यालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कानूनी सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे, ताकि श्रमिकों को तत्काल परामर्श और मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed