फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Knapp contracts to catch pigs in the city

शहर में सूअरों को पकड़ने के लिए नप ने दिया ठेका

Sun, 29 Nov 2020 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Knapp contracts to catch pigs in the city
नगर परिषद की फोटो। - फोटो : Sirsa
शहर में लोगों की शिकायतें के चलते नगर परिषद सिरसा ने सूअरों को पकड़ने का ठेका एक प्राइवेट ठेकेदार को दे दिया है। अब सोमवार से शहर में आवारा सूअरों को पकड़ने का काम शुरू हो जाएगा। ठेका छह माह के लिए होगा। सूअर पकड़ने के लिए ठेकेदार छह माह में सिरसा नगर परिषद को करीब सवा दो लाख रुपये की राशि अदा करेगा।
विज्ञापन

शहर के सिविल अस्पताल रोड, ए,बी,सी और एफ ब्लॉक सहित वाल्मीकि चौक और अनाज मंडी क्षेत्र में सूअरों की तादाद बहुत ज्यादा है। कुछ लोग सूअरों को खुद ही खुला छोड़ देते हैं। सूअरों से परेशान होकर इन क्षेत्रों के लोगों ने अपने पार्षदों को कई बार शिकायतें की। जिस पर नगर परिषद सिरसा ने शहर में सूअर पकड़ने का वीरवार को टेंडर खोल दिया गया। टेंडर की शर्त अनुसार ठेकेदार सूअरों को नगर परिषद सिरसा की सीमा के बाहर ही रखेगा। ठेकेदार को अपना मोबाइल नंबर भी जारी करना होगा, ताकि लोग सूअर पकड़ने के लिए उसके मोबाइल नंबर पर शिकायतें भेज सकें। उसे हर सप्ताह पकड़े गए सूअरों की रिपोर्ट नगर परिषद को देनी होगी।
विज्ञापन

कोट्स
सूअर पकड़ने का ठेका दे दिया गया है। जल्द ही सूअर पकड़ने का काम शुरू करवाया जाएगा।
-अविनाश सिंगला, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed