{"_id":"659448a4205c78dfef05a90a","slug":"kilometer-scheme-buses-did-not-run-roadways-will-remain-closed-from-11-to-1-pm-today-sirsa-news-c-128-1-slko1008-12893-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहीं चलीं किलोमीटर स्कीम की बसें, आज 11 से एक बजे तक बंद रहेगी रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहीं चलीं किलोमीटर स्कीम की बसें, आज 11 से एक बजे तक बंद रहेगी रोडवेज
Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हिट एंड रन कानून के विरोध का असर जिले में दिखने लगा है अभी तक ट्रक यूनियन इस कानून का विरोध जता रही थी बुधवार से वह भी हड़ताल में शामिल होगी। वहीं मंगलवार को किलोमीटर स्कीम के तहत सेवा देने वाले बस चालकों ने हड़ताल कर दी और धरने पर बैठ गए। वहीं प्राइवेट बस एसोसिएशन की आधी बसों के पहिये भी थम गए। जिसका असर यात्रियों पर देखने को मिला। हिट एंड रन कानून के विरोध में अब रोडवेज यूनियन भी उतर गई है।
बुधवार को रोडवेज यूनियन भी 11 से एक बजे तक पूरी तरह से बसों के संचालन को बंद कर देगी। कोई भी बस डिपो से बाहर नहीं जाएगी। जो बस 11 बजे से पहले अपने गंतव्य को जाएगी, उसे रोका नहीं जाएगा। सही मायने में बुधवार को जिले में हड़ताल का असल स्वरूप देखने को मिलेगा। हड़ताल की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिली। कुछ पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया।
यह है व्यवस्था
- सब्जी व फल मंडी में बाहर से आने वाली सब्जी और फलों का तीन दिन का स्टॉक है।
- तीन दिनों तक उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध करवाने का दावा एसोसिएशन ने किया है।
- रोडवेज प्रशासन के पास 8 दिनों का तेल का स्टॉक है।
- अभी तक आधी प्राइवेट बसें चल रही हैं।
यह दिखा असर
- किलोमीटर स्कीम की सभी 32 बसें नहीं चली। इससे जोधपुर, जयपुर, पानीपत, चंडीगढ़ , दिल्ली के रूट प्रभावित हुए।
- पेट्रोल पंपों पर शाम चार बजे के बाद लंबी लाइनें देखने को मिलीं। कई पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया।
- रिटेलर सब्जियां व फल वालों ने 20 से 30 रुपये तक दाम बढ़ा दिए।
- राजस्थान और पंजाबी से आने वाली निजी बसें नहीं आईं।
- प्रतिदिन चलने वाली 65 में से 30 निजी बसें नहीं चली।
हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। लोगों को जैसे ही पता चला कि हड़ताल होने वाली है। बड़ी संख्या में वाहन चालक अपने वाहनों की टंकियां भरवाने के लिए आ रहे हैं। डीजल और पेट्रोल दोनों की मांग एक दम कई गुणा बढ़ गई है। सभी पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की कमी नहीं है। दो दिन तक आमजन को पेट्रोल व डीजल मिल जाएगा। हड़ताल लंबी चलने की सूरत में आमजन को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
-- -- ज्ञान चंद मेहता , जिला प्रधान पेट्रोल पंप यूनियन
मंडी में फल व सब्जियों को लेकर तीन दिन का स्टॉक है। तीन दिन तक सब्जियों व फलों को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। तीन दिन तक हड़ताल चलती है तो उसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। अधिकतर सब्जियां आसपास के एरिया से आती है तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। पंजाब, राजस्थान और दिल्ली से आने वाली सब्जियां व फलों की सप्लाई रुकने से परेशानी बढ़ेगी।-- गंगाराम बजाज, प्रधान, फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन
सरकार ने इस कानून को पास करके सभी चालकों को मारने का काम किया है। जिला के सभी चालक इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं। चालक दिन-रात मेहनत कर एक महीने में 10 से 12 हजार रुपये कमाता है। जिसमें परिवार मुश्किल से चलता है। जिला भर में किलोमीटर स्कीम बस पर कार्यरत सभी चालकों ने बस स्टैंड के बाहर धरना लगा दिया है और अन्य निजी बस चालक भी हमारे समर्थन में आ गए हैं। हमारी मांग है कि सरकार इस कानून को रद्द करें।-- -
अमित गोदारा, प्रधान, किलोमीटर स्कीम यूनियन
सरकार ने जो काला कानून लागू किया है । इससे कोई भी चालक वाहन चलाने को सहमत नहीं है। इस कानून का हम विरोध करते है। यह कानून रद्द होना चाहिए।-- --
गुरमीत सिंह , प्रधान , निजी बस चालक एसोसिएशन
हिट एंड रन कानून का विरोध जारी है। बुधवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक हड़ताल रहेगी। कोई बस नहीं चलेगी। 11 बजे से पहले रूटों पर चलने वाली बसों को नहीं रोक जाएगा। काली पट्टी सभी कर्मचारी विरोध स्वरूप लगाएंगे और प्रदर्शन करेंगे।
पृथ्वी सिंह चाहर, प्रधान , रोडवेज यूनियन
विज्ञापन
बुधवार को रोडवेज यूनियन भी 11 से एक बजे तक पूरी तरह से बसों के संचालन को बंद कर देगी। कोई भी बस डिपो से बाहर नहीं जाएगी। जो बस 11 बजे से पहले अपने गंतव्य को जाएगी, उसे रोका नहीं जाएगा। सही मायने में बुधवार को जिले में हड़ताल का असल स्वरूप देखने को मिलेगा। हड़ताल की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिली। कुछ पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया।
विज्ञापन
यह है व्यवस्था
- सब्जी व फल मंडी में बाहर से आने वाली सब्जी और फलों का तीन दिन का स्टॉक है।
- तीन दिनों तक उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध करवाने का दावा एसोसिएशन ने किया है।
- रोडवेज प्रशासन के पास 8 दिनों का तेल का स्टॉक है।
- अभी तक आधी प्राइवेट बसें चल रही हैं।
यह दिखा असर
- किलोमीटर स्कीम की सभी 32 बसें नहीं चली। इससे जोधपुर, जयपुर, पानीपत, चंडीगढ़ , दिल्ली के रूट प्रभावित हुए।
- पेट्रोल पंपों पर शाम चार बजे के बाद लंबी लाइनें देखने को मिलीं। कई पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म हो गया।
- रिटेलर सब्जियां व फल वालों ने 20 से 30 रुपये तक दाम बढ़ा दिए।
- राजस्थान और पंजाबी से आने वाली निजी बसें नहीं आईं।
- प्रतिदिन चलने वाली 65 में से 30 निजी बसें नहीं चली।
हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। लोगों को जैसे ही पता चला कि हड़ताल होने वाली है। बड़ी संख्या में वाहन चालक अपने वाहनों की टंकियां भरवाने के लिए आ रहे हैं। डीजल और पेट्रोल दोनों की मांग एक दम कई गुणा बढ़ गई है। सभी पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की कमी नहीं है। दो दिन तक आमजन को पेट्रोल व डीजल मिल जाएगा। हड़ताल लंबी चलने की सूरत में आमजन को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
मंडी में फल व सब्जियों को लेकर तीन दिन का स्टॉक है। तीन दिन तक सब्जियों व फलों को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। तीन दिन तक हड़ताल चलती है तो उसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। अधिकतर सब्जियां आसपास के एरिया से आती है तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। पंजाब, राजस्थान और दिल्ली से आने वाली सब्जियां व फलों की सप्लाई रुकने से परेशानी बढ़ेगी।
सरकार ने इस कानून को पास करके सभी चालकों को मारने का काम किया है। जिला के सभी चालक इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं। चालक दिन-रात मेहनत कर एक महीने में 10 से 12 हजार रुपये कमाता है। जिसमें परिवार मुश्किल से चलता है। जिला भर में किलोमीटर स्कीम बस पर कार्यरत सभी चालकों ने बस स्टैंड के बाहर धरना लगा दिया है और अन्य निजी बस चालक भी हमारे समर्थन में आ गए हैं। हमारी मांग है कि सरकार इस कानून को रद्द करें।
अमित गोदारा, प्रधान, किलोमीटर स्कीम यूनियन
सरकार ने जो काला कानून लागू किया है । इससे कोई भी चालक वाहन चलाने को सहमत नहीं है। इस कानून का हम विरोध करते है। यह कानून रद्द होना चाहिए।