फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kidnapping of a director five days before PACS elections

Sirsa News: पैक्स के चुनाव से पांच दिन पहले एक डायरेक्टर का अपहरण

Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a director five days before PACS elections
सिरसा। सुचान पैक्स के डायरेक्टर ने दूसरे डायरेक्टर के खिलाफ अपहरण कर बंधन बनाने का आरोप लगाया है। शेरपुरा गांव के चंद्रभान ने बताया कि वह सुचान पैक्स में डायरेक्टर है। 13 नवंबर को प्रधान और उप प्रधान पद का चुनाव होना था। पांच दिन पहले आठ नवंबर को शाम करीब 6 बजे कंवरपुरा गांव के रहने वाले अतीश कुमार ने कॉल कर कहा कि वह भी सुचान पैक्स में डायरेक्टर है कि आपसे मिलना है।
विज्ञापन

अतिश कुमार गाड़ी लेकर मेरे घर के पास आ गया। अतिश की गाड़ी में उसका एक दोस्त भी बैठा था। गाड़ी में शराब पीने के दौरान कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया जिससे मैं बेहोश हो गया। जब मुझे होश आया तो देखा मैं सुचानगढ़ था। यहां दो व्यक्तियों ने मेरा मोबाइल फोन छीनकर मुझे जबरन कैद कर रखा था। दो दिन बाद 10 नवंबर को मैंने किसी तरह छिपकर अपने दोस्त को कॉल की और सारी बात बताई। मैंने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने दोबारा पकड़ लिया। इसके बाद मुझे तारा नगर होटल में रखा और दो बार घर पर कॉल करवाई कि मैं ठीक ठाक हूं और कहीं पर आया हुआ हूं। इसके बाद मुझे किसी दूसरी जगह ले जाकर खेत में रखा गया। 13 नवंबर को पैक्स का चुनाव था। उन लोगों ने शाम तक कैद में रखा और उसके बाद शाम करीब चार बजे सिरसा के बाजेकां मोड़ पर छोड़ दिया। इसके बाद बदहवास हालत में मैंने थाना डिंग में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन



नोटिस देने के बाद भी हाजिर नहीं हुआ
चंद्रभान ने बताया कि 18 नवंबर को अतिश कुमार को एक नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया मगर वह हाजिर नहीं हुआ। 22 नवंबर को दोबारा नोटिस दिया वह तब भी नहीं आया। उसकी काल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उसकी लोकेशन राजस्थान के जिले चुरु के सुजानगढ़ की मिली। इसके बाद उसकी पिछली कॉल डिटेल निकलवाई तो उसकी लोकेशन सिरसा और राजस्थान की मिली। इसके बाद पुलिस ने अतिश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed