फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Khushpreet won in 200 meter hurdles

Sirsa News: 200 मीटर बाधा दौड़ में खुशप्रीत ने मारी बाजी

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Khushpreet won in 200 meter hurdles
सिरसा। शहर के राजकीय महिला बहुतकनीकी महाविद्यालय में दो दिवसीय 31वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।दो दिन में कुल 16 प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिनमें करीब 300 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य हरजिंद्र सिंह ने किया। प्राचार्य ने छात्राओं को खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं रहीं। जिनमें छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं बाधा व रिले दौड़ भी आयोजित की गई। लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फैंक, चक्का फैंक व भाला फैंक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेलों का भी अधिक महत्व : अर्चना
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जूडो में राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता, भीम पुरस्कार विजेता अर्चना ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र जिंदल, चोपटा से विवेक वोहरा ने शिरकत की। भीम अवॉर्डी अर्चना ने कहा कि शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्व है। उतना ही खेलों का भी है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि खेल जहां उन्हें सेहत प्रदान करते हैं वहीं उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
-लंबी कूद में
सिमरन प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय और शिखा व संचीता तृतीय रही।
-ऊंची कूद में सपना प्रथम, कल्पना द्वितीय और तान्या तृतीय रही।
-ऊंची बाधा दौड़ में खुशप्रीत प्रथम, सिमरन द्वितीय और सोनम तृतीय रही।
-100 मीटर दौड़ में खुशप्रीत प्रथम, रेनू द्वितीय और कल्पना तृतीय रही।
-200 मीटर दौड़ में खुशप्रीत प्रथम, कल्पना द्वितीय और ज्योति तृतीय रही।
-200 मीटर बाधा दौड़ में खुशप्रीत प्रथम, कल्पना द्वितीय और शिखा तृतीय रही।

-400 मीटर दौड़ में कल्पना प्रथम, सपना मेहरा द्वितीय और खुशबू तृतीय रही।
-800 मीटर दौड़ में सपना मेहरा प्रथम, संजना द्वितीय और मनखुशी और तृतीय रही।
-1500 मीटर दौड़ में सपना प्रथम, संजना द्वितीय और कमल तृतीय रही।
-भाला फैंक में

शिखा प्रथम, सिमरन द्वितीय और रानी तृतीय रही।
-चक्का फैंक में सिमरन प्रथम, तानिया द्वितीय और सोनम तृतीय रही।
-गोला फैंक में सिमरन प्रथम, अंजली द्वितीय और सोनम तृतीय रही।
-बोरी दौड़ में कमल प्रथम, पुनीता द्वितीय और आरती तृतीय रही।
-तीन टांग दौड़ में पुनीता व ज्योति की जोड़ी प्रथम, यशिका व रेणू की जोड़ी द्वितीय और किरण व खुशबू की जोड़ी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed