फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Khushal secured first place in the speech competition.

Sirsa News: भाषण प्रतियोगिता में खुशहाल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Khushal secured first place in the speech competition.
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते विधायक शीशपाल केहरवाला व अन्य अतिथि। संस्था।
सिरसा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा एवं शिक्षा समिति हरियाणा की ओर से विजयदशमी के उपलक्ष्य में बेगू रोड स्थित आंबेडकर भवन में समारोह का आयोजन किया गया। अपनी संस्कृति को जानो विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

तीन अलग-अलग समूहों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।भाषण प्रतियोगिता में खुशहाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में रियान तथा माध्यमिक वर्ग में कशिश प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर वाला विशेष पेन और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रो. सुरेश, डॉ. रेखा और मास्टर रामस्वरूप ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने तथागत बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद डॉ. रेणु बाला ने त्रिशरण और पंचशील का पाठ करवाया। मुख्य अतिथि शीशपाल केहरवाला ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने तथागत बुद्ध और सम्राट अशोक की महानता से प्रेरणा लेते हुए भारतीय संविधान में समता, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों को प्रमुखता दी। इन विचारों ने समाज को आगे बढ़ने और प्रगति करने की दिशा प्रदान की। उ
न्होंने विद्यार्थियों से महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता प्रवीणवती बौद्ध ने तथागत बुद्ध की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, अतिथि एडवोकेट चंचल रानी ने बाबा साहेब के शिक्षा, संघर्ष और संगठित रहने के संदेश को विस्तार से समझाया।

समिति के महासचिव हंसराज बौद्ध ने बताया कि अंबेडकर भवन में सभा की ओर से नि:शुल्क लाइब्रेरी भी संचालित की जा रही है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन हनुमान सिंह पटीर और डॉ. रेणु बाला ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में सभा के प्रधान भगवान दास बरोड़, कोषाध्यक्ष सुनील धानिया, प्रवीण कुमार, दलीप सिंह, सत्यवीर सिंह पूनिया, शिमला रानी ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed