फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Khariyan's Dheera has been wandering for 4 years to get his mother's death certificate made

Sirsa News: 4 साल से मां के मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को भटक रहा खारियां का धीरा

Fri, 05 Jul 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khariyan's Dheera has been wandering for 4 years to get his mother's death certificate made
सिरसा। रानियां खंड के गांव खारियां के एक व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अपनी मां की मृत्यु के प्रमाणपत्र बनने का इंतजार कर है। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए धीरा चार वर्ष के दौरान तीन बार फाइल खारियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जमा करवा चुका है। हैरानी की बात है कि तीनों बार फाइल कहां गायब हुई किसी को नहीं पता। इस मामले में वह जिला मुख्यालय पर कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

धीरा ने बताया कि उनकी माता मनी देवी का निधन 4 मई 2020 को हुआ था। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 4 साल से खारियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल, जिला उपायुक्त कार्यालय के चक्कर लगा चुका है। धीरा के अनुसार 2 जनवरी 2024 को खारियां में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा में उसने यह शिकायत रखी थी। वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की बात कहीं थी। पर एक माह बाद उसकी फाइल पर ऑब्जेक्शन लगाकर वापस भेज दी गई।
विज्ञापन



धीरा की मां की मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल प्रक्रिया में है। जल्द ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस मामले में जिसकी लापरवाही पाई गई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. ओपी कंबोज, एसएमओ, स्वास्थ्य केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed