फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kanungo suspended, a Patwari and Kanungo chargesheeted for fake certificate

Sirsa News: फर्जी तरीके से इंतकाल कराने पर कानूनगो सस्पेंड, एक पटवारी व कानूनगो चार्जशीट

Wed, 12 Jul 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kanungo suspended, a Patwari and Kanungo chargesheeted for fake certificate
सिरसा। फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने नाम पर इंतकाल करवाने के मामले में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने खुइया मलकाना के कानूनगो प्रीतम सिंह को सस्पेंड किया है, जबकि उनके इंतकाल को दर्ज करने वाले पटवारी व पास करने वाले कानूनगो को भी चार्जशीट किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कानूनगो प्रीत सिंह के पास खुइयामलकाना तहसील डबवाली का चार्ज था। उसने डबवाली क्षेत्र में अपनी दिवंगत मां के नाम पर पड़ी प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर अपने नाम इंतकाल करवा लिया। बात दें कि प्रॉपर्टी के हकदार दोनों भाई थे। प्रीत के भाई की मौत होने के बाद उसने उनके परिवार को इसमें शामिल नहीं किया और पूरी प्रॉपर्टी के दस्तावेज अपने नाम पर तैयार करवा लिए थे। मामले की शिकायत होने के बाद उपायुक्त की ओर से इसकी जांच की गई, जिसमें कानूनगो दोषी पाया गया। अब उपायुक्त ने कानूनगो को सस्पेंड व चार्जशीट कर दिया है। इंतकाल को दर्ज करने वाले पटवारी और इंतकाल को पास करने वाले कानूनगो को भी उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने चार्जशीट किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed