{"_id":"6830b5c0477a354c8c0fc9d9","slug":"kanishka-chauhan-became-part-of-the-under-19-indian-cricket-team-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138330-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कनिष्क चौहान बने अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कनिष्क चौहान बने अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा
विज्ञापन
सिरसा। कनिष्क चौहान भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा घोषित किए गए हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि जिले के इस होनहार खिलाड़ी का भारतीय अंडर-19 आयु वर्ग में चयन होना न केवल सिरसा बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है।
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित होने पर कनिष्क चौहान अपने मुख्य प्रशिक्षक जसकरण सिंह के साथ जिला सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल के आवास पर पहुंचे। जहां डॉ. बेनीवाल ने कनिष्क चौहान व उनके प्रशिक्षक जसकरण सिंह को लड्डू खिलाकर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
डॉ. वेद बेनीवाल ने हर्ष जताते हुए कहा कि जिस प्रकार कनिष्क चौहान ने हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर सिरसा जिले को विजेता बनने में अपना प्रमुख योगदान दिया, ठीक उसी प्रकार भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को भी इंग्लैंड दौरे में विजयी बनाने में अपना प्रमुख योगदान देंगे।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियाें से सजी है भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी आयुष महात्रे को सौंपी गई है। उनके अलावा टीम में वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मोल्याराजसिन चावड़ा, राहुल कुमार, एकुंडू को वाइस कैप्टन व विकेटकीपर, हरवंश सिंह विकेटकीपर, आरएस अंब्रिश, ऑलराउंडर कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, पी राघवेंद्रा, मोहम्मद इनान, आदित्य राणा व अनमोलजीत सिंह को शामिल किया गया है।