{"_id":"57e6c2104f1c1bc32ca835f5","slug":"kalawali-sirsa-accident-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप्सी-क्रूजर भिड़ीं, आटा चक्की मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप्सी-क्रूजर भिड़ीं, आटा चक्की मालिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव पाना के बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर रात्रि एक जिप्सी और क्रूजर गाड़ी के बीच हुई टक्कर में आटा चक्की मालिक की मौत हो गई। हादसे में संजय गर्ग के निधन के चलते मंडी कालांवाली की आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव भी रद्द कर दिया गया अब यह चुनाव 25 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव पन्नीवाला रुलदू के बस अड्डे के पास आटा चक्की चलाने वाले मंडी कालांवाली निवासी संजय गर्ग अपने एक अन्य साथी जसविंद्र सिंह सहित जिप्सी में सवार होकर मंडी कालांवाली की ओर आ रहे थे। जब वह गांव पाना के बस अड्डे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी बेकाबू हो कर पहले ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ टकराई और बाद में जिप्सी के साथ जा भिड़ी। जिससे जिप्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी साथ ही गाड़ी भी पलट गई। इस हादसे में जिप्सी में सवार संजय गर्ग और उसका साथी जसविंद्र सिंह व जबकि क्रूजर गाड़ी में सवार एक धागा मिल में काम करने वाली तीन महिलाओं को चोटें पहुंची हैं। इस हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को ओढां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां जाकर संजय कुमार की हालत बिगड़ गई और उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने संजय गर्ग के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर डबवाली के पुलिसकर्मी हनुमंत ने बताया कि पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार मदन लाल के बयान पर क्रूजर गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के दो लड़कियां व एक लड़का बताया जाता है। दूसरी ओर संजय गर्ग के निधन के चलते शनिवार को मंडी कालांवाली की आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव भी रद्द कर दिया गया अब यह चुनाव 25 सितंबर को होगा।
विज्ञापन