{"_id":"63fe3908a6deab7ee00cdd3f","slug":"kalanwalis-roads-will-be-shiny-at-a-cost-of-25-crores-sirsa-news-c-21-1-68648-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 25 करोड़ की लागत से कालांवाली की सड़कें होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 25 करोड़ की लागत से कालांवाली की सड़कें होंगी चकाचक
Tue, 28 Feb 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। अब जल्द ही कालांवाली क्षेत्र की सड़क चकाचक होंगी। लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांवों व अन्य इलाकों की सड़कों की मरम्मत व निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में हुडा सेक्टर से वैदवाला, सूरतिया से गुरुद्वारा तक, डीएचएस रोड से हांडीखेड़ा, डीएचएस से नरेलखेड़ा होते हुए पंजाब बॉर्डर तक, राष्ट्रीय राजमार्ग से पतली डाबर, नेजाडेला से हांडीखेड़ा, डीएचएस रोड से सुचान कोटली, झोरड़रोही से भादरा रोड, कालांवाली से रोहन, डीएचएस रोड से कुरंगावाली, डीएचएस से भरोखां से होते हुए सिरसा के बरनाला रोड का निर्माण व मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा मलड़ी से रोहन तक, कालांवाली से सिंघपुरा तक, ढाणी दिलबाग सिंह, रोड़ी से मत्तड़, पंजुआना से भंगु, कालांवाली से बड़ागुढ़ा, डीएचएस रोड से मीरपुर, सुब्बाखेड़ा से सुखचैन, डीएचएस रोड से अहमदपुर, चोरमार से चकेरियां, केवल से गेटवाली, तारुआना से कालांवाली रोड़ी रोड, सुब्बाखेड़ा व रघुआना की लिंक रोड, चक बनी से फग्गु, पतली डाबर से जीएचएस पतली डाबर, मोरीवाला से रसूलपुर, रंगा रोड से डेरा बाबा भगवानदास लहंगेवाला तक, लिंक रोड से रघुआना तक, रसूलपुर से सिकंदरपुर थेड़ तक, थिराज से मलड़ी ब्रिज तक एवं पीडबल्यूडी की लिंक रोड से राजकीय स्कूल झोरड़रोही तक सड़कों का निमार्ण किया जाएगा।
मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के समूचे विकास के लिए प्रयत्नशील हूं। इन सड़कों की मरम्मत व निर्माण होने के बाद से इलाके का कायाकल्प हो जाएगा। उपरोक्त क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण का कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा।
विज्ञापन
- शीशपाल केहरवाला, विधायक