फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kalanwali MLA infected, old woman dies in Ellenabad

कालांवाली के विधायक संक्रमित, ऐलनाबाद में वृद्धा की मौत

Tue, 03 Nov 2020 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kalanwali MLA infected, old woman dies in Ellenabad
जिले में मंगलवार को 76 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 46 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मीठी सुरेरां की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई है। साथ ही कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला भी संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 80 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में 76 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 40, डबवाली में 21, ऐलनाबाद में 3, कालांवाली में 5, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में 3, माधोसिंघाना में एक, चौटाला में दो शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 108696 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 5518 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 4905 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1211 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में 533 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 400 होम क्वारंटीन हैं और 57 अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

संक्रमित 75 वर्षीय वृद्धा ने अग्रोहा में तोड़ा दम
कोरोना संक्रमण के चलते बीते सोमवार को ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मीठी सुरेरां में 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के चलते वृद्धा को इलाज के लिए बीते 25 अक्तूबर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर करवाया गया था। मंगलवार को महिला का शव गांव में लाया गया और नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि इससे पहले गत 12 अक्तूबर को शहर के वार्ड 16 निवासी 70 वर्षीय व्यवसायी की भी कोरोना के कारण मौत हो गई थी। ऐलनाबाद में अब तक यहां संक्रमितों की संख्या 465 हो चुकी है, जबकि करीब 33 लोग होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में यह टीम कर रही है सैंपलिंग
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभाग की ओर से डॉक्टर हरप्रीत कौर के नेतृत्व में डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. शाहबाज खान, डॉ. सुरेश गोदारा, डॉ. अभिनव जोशी व डॉ. रणबीर सिंह की टीम हर रोज शहर के विभिन्न भागों में जाकर लोगों के सैंपल ले रहे हैं।

कालांवाली के विधायक हुए होम क्वारंटीन
कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। उन्होंने खुद अपने फेसबुक एकाउंट पर इसकी जानकारी दी और होम क्वारंटीन हो गए। हालांकि विधायक मंगलवार को कालांवाली के पार्षदों के साथ उपायुक्त को मिलने के लिए लघु सचिवालय आए थे।
कोट
कोरोना संक्रमण के चलते 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई है, जिसका अंतिम संस्कार उपमंडल नागरिक अस्पताल की टीम की देखरेख में किया गया है।
-डॉ. हरप्रीत कौर, प्रभारी उपमंडल नागरिक अस्पताल, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed