{"_id":"0a06bd19d741f9ec6bf0f85c977c4ff2","slug":"kabeer-murdercand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर हत्याकांड
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी में पढ़ने वाले छात्र कबीर की हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस
विज्ञापन
कातिल का पता नहीं लगा सकी है। मंगलवार सुबह छह वर्षीय कबीर के शव का
पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया।
इसमें दो डॉक्टर अग्रोहा मेडिकल कालेज से जबकि एक-एक डॉक्टर हिसार और फतेहाबाद सामान्य अस्पताल से शामिल थे। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए मधुबन स्थित लैब में भेज दिया गया है। शाम को परिजन कबीर का शव लेकर सिरसा पहुंचे।
गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड ने अभिभावकों को भयभीत कर दिया है। अभिभावक छोटे बच्चों को घर से दूर खेलने नहीं जाने दे रहे। शहर में महिलाएं मंगलवार को इस वारदात को लेकर चर्चा करती रहीं।
पिता को है पड़ोसी पर संदेह
मृतक कबीर के पिता विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कबीर को मारा है। कुछ दिनों पहले उसका उक्त व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। उसे पूरा संदेह है कि इसी व्यक्ति ने ही उसके पुत्र की हत्या की है।
पुलिस ने भी पिता के संदेह जताने के बाद पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर पुलिस को जो चेहरे नजर आए, उसकी तलाश कर उनसे पूछताछ हो रही है। जांच अधिकारी एसआई इंद्राज सिंह का कहना है कि वे और जांच टीमें मामले को सुलझाने में जुटी हुई हैं।
एक संदिग्ध हिरासत में लिया
पुलिस ने सोमवार रात को ही एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने गोशाला मोहल्ले सहित इसके आसपास क्षेत्र में अपने गुप्तचरों का जाल बिछा दिया है। इस घटना को लेकर शहरवासियों में गहरा रोष है।