फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Judicious use of technology in the field of education makes it meaningful: Prof. Vijay

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का विवेकपूर्ण प्रयोग बनाता है इसे सार्थक : प्रो. विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Judicious use of technology in the field of education makes it meaningful: Prof. Vijay
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि
क्सटेंशन लेक्चर थिएटर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक एक सशक्त माध्यम है, लेकिन इसका विवेकपूर्ण प्रयोग ही इसे सार्थक बनाता है।
विज्ञापन


प्रो. विजय कुमार ने कहा कि टेक्नोलॉजी कायदा है, लेकिन यह तभी उपयोगी है जब इसका उपयोग लक्ष्य की प्राप्ति में हो, न कि व्यर्थ के आकर्षणों में उलझने के लिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती नॉन-अटेंडिंग कल्चर और नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्रों को आत्म-विकास का रास्ता अपना कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


कुलगुरु ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों से नशा विरोधी अभियान में सहभागी बनने की अपील की और रक्षाबंधन के अवसर पर यह संकल्प लेने को कहा कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यबोध, सामाजिक चेतना और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा और जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन विवि के एनसीसी विंग, युवा कल्याण निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय और एनईपी सेल के सामूहिक प्रयास से किया गया।

इस दौरान कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा, एनईपी अधिकारी प्रो. सुरेंद्र सिंह, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डायरेक्टर यूथ वेलफेयर प्रोफेसर सेवा सिंह, एनसीसी केयरटेकर प्रो. रचना, एनएसएस समन्वयक डॉ. रोहतास, मेजर अकांक्षा पांडेय, हवलदार गुंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

डॉक्यूमेंट्री का किया मंचन

इस अवसर पर जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर हरियाणा की एक डॉक्यूमेंट्री का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए तीन हरियाणा गर्ल्स एनसीसी बटालियन, हिसार के कर्नल ज्ञान पांडे ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय सुरक्षा, कर्तव्य और देशभक्ति पर आधारित एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कर्तव्य में ईमानदारी ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की नीति कभी भी भारत के पक्ष में नहीं रही है और कारगिल युद्ध, कश्मीर संघर्ष, ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों ने भारत की रणनीतिक और सैन्य मजबूती को सिद्ध किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्मी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया।




शहीद की पत्नियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए सतपाल सिंह की धर्मपत्नी सुमित्रा एवं शहीद हुए कृष्ण कुमार की धर्मपत्नी संतोष देवी और पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। शहीद सतपाल सिंह गोरखपुर वासी थे और शहीद कृष्ण कुमार तरकांवाली गांव के रहने वाले थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण के साथ हुई और राष्ट्रगान के साथ समाप्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed