{"_id":"1057f82961e346537008e09e8d837efe","slug":"jobs-in-gurgaon-d-come-home-and-the-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में नौकरी करता था, घर में आकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में नौकरी करता था, घर में आकर दी जान
सिरसा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की गली चोपड़ा वाली में बुधवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार गली चोपड़ा वाली निवासी नेमचंद किराए के मकान में रहता है और बेकरी चलाता है।
नेमचंद का पुत्र मोहित ने बहुतकनीकी संस्थान से डिप्लोमा किया था और गुड़गांव स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करने के बाद कुछ दिन पहले ही सिरसा लौटा था। बुधवार सुबह मोहित अपनी मां शारदा देवी को बस अड्डा छोड़ने गया। मां शादरा देवी ने अपनी बहन के यहां उकलाना जाना था।
सुबह सात बजे मां को बस अड्डे छोड़कर आने के बाद मोहित का पिता बेकरी चला आया। मोहित ने घर पहुंचकर कमरे में लगे पंखे पर चुन्नी से फंदा बनाया और स्वयं को फांसी लगा ली।
विज्ञापन
ऐसे पता चली घटना
मकान के नीचे फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान है। दुकानदार रितेश गोयल हर रोज रात को दुकान बंद करके चाबी मोहित के घर दे जाता है। बुधवार सुबह रितेश गोयल जब प्रतिदिन की भांति नौ बजे चाबी लेने के लिए ऊपर गया तो कमरा बंद मिला। काफी आवाज लगाने पर भी किसी ने कमरा नहीं खोला। इसके बाद गोयल ने बेकरी जाकर नेमचंद यह बात बताई। पिता जब खिड़की में झांककर देखा तो मोहित का शव फंदे पर लटका हुआ दिखा। इसके बार शहर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
रात को गया था शादी में
मृतक के परिजनों के अनुसार मोहित मंगलवार रात को बंसल पैलेस में आयोजित शादी समारोह में गया था। उसे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं थी। मोहित का बड़ा भाई लविश गुड़गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 13 अप्रैल को मोहित ने अपनी मौसी के साथ बंगलुरु घूमने के लिए जाना था। उसकी टिकट भी बुक होकर घर आ चुकी थी। परिजनों अनुसार गुड़गांव से आने के बाद वह कुछ दिनों से परेशान लग रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए उसकी मौसी ने उसे बंगलूरु घुमाने की बात कही थी। मोहित किस बात को लेकर परेशान था उसने कभी किसी से इसकी चर्चा तक नहीं की।
174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी मौजी राम ने बताया कि मृतक के पास से कोई नोट नहीं मिला है। परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।