{"_id":"6605b83a2d9cd15ecc08ee74","slug":"jjp-will-ask-bjp-to-give-tickets-to-its-candidates-in-lok-sabha-elections-arjun-sirsa-news-c-128-1-slko1008-117491-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेपी लोकसभा चुनावों में बीजेपी से पूछकर देगी अपने प्रत्याशियों को टिकट : अर्जुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी लोकसभा चुनावों में बीजेपी से पूछकर देगी अपने प्रत्याशियों को टिकट : अर्जुन
Fri, 29 Mar 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली। जेजेपी भाजपा की बी टीम है। इसकी अब बात करने से कोई फायदा नहीं है। जजपा लोकसभा चुनावों में भी अपने उम्मीदवार भाजपा से पूछकर उतारने वाली है। उक्त बात एक अप्रैल को कालांवाली में होने वाली इनेलो कार्यकर्ता बैठक का न्योता देने पहुंचे अर्जुन चौटाला ने युवा नेता पंकज गोयल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
इस दौरान युवा नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो हमेशा चौधरी देवीलाल नीतियों पर काम करती आई है, कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने बताया कि हिसार से सुनैना चौटाला ही चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं के कहने पर उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं और आगे भी उतारेगें। हम रिश्तेदारी नहीं देखते, रिश्तेदारी तो पता नही कहां-कहां निकल जाए। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश की दस की दस सीटों पर चुनाव लड़ने का काम करेगी। इस मौके पर इनेलो हल्का अध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिंदू, भगवान सिंह कोटली, मग्घर सिंह, मास्टर गुरतेज सिंह, पंकज गोयल पोपी, सुरेंद्र नेहरू, नपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव गर्ग, बंटी वधवा, मोती राम, प्रीतम सिंह, पूर्व पार्षद बब्बू महेश्वरी, मिठू सिंह गदराना, मीता सिंह, एडवोकेट राजीव गर्ग, पप्पी पिपली, पाला सिंह, बंटी सिद्धू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।