फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jeep market in dangour stage

साढ़े तीन दशक पुराने जीप बाजार का अस्तित्व खतरे में, दुकानदारों ने मांगी ऑटो मार्केट

Sun, 14 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Sun, 14 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से डबवाली में तैयार होने वाली जीप का दीवाना बॉलीवुड, पॉलीवुड है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की एक योजना से मार्केट का अस्तित्व खतरे में है। घबराए दुकानदारों ने सरकार से ऑटो मार्केट की मांग की है।
विज्ञापन



दुकानदार गुलाब सिंह, आरके नीना, सुनील जिंदल, अर्जुन सिंह, सर्वजीत सिंह, सरबा ने बताया कि डबवाली को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर ऑटो मार्केट बनी हुई हैं। पूर्व में जो भी सरकार रही है, सभी से ऑटो मार्केट की मांग कर चुके हैं। लेकिन यह मांग आज तक सिरे नहीं चढ़ी। अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) जीटी रोड पर वर्षों से बसी जीप मार्केट को खाली प्लाट दिखाकर कब्जाना चाहता है।
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो वे कहीं के नहीं रहेंगे। दुकानदारों ने कहा कि शहर डबवाली के अतिरिक्त आस-पास के हजारों युवाओं का रोजगार जीप बाजार पर टिका हुआ है। डबवाली में बनने वाले चौड़े टायरों वाली विल्ली जीप ने सबको अपना दीवाना बनाया हुआ है। पॉलीवुड में डबवाली में बनी जीप का प्रयोग हो रहा है। यहीं नहीं बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, धारावाहिक शक्तिमान में गंगाधर का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना भी जीप के मुरीद हैं। देश भर में जीप भेजी जाती हैं। इसके अतिरिक्त कनाडा जैसे मुल्क में भी खरीदार हैं। लेकिन अब डबवाली के जीप बाजार का अस्तित्व खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो मार्केट की मांग को लेकर दुकानदार शनिवार को रामलीला मैदान में भाजपा नेता देवकुमार शर्मा से मिले। शर्मा ने दो टूक लफ्जों में कहा कि करीब 60 साल तक राज करने वाली सरकारों ने डबवाली की यह पुरानी मांग पूरी नहीं की है। दुकानदारों के साथ मिलकर मैं प्रयास करूंगा। अगर मांग पूरी हो जाए तो शाबासी न देना। अगर पूरी न हो तो गालियां भी न देना। दुकानदारों ने भाजपा नेता को प्रयास करने के लिए कहा।



डबवाली का जीप बाजार काफी बड़ा है। अन्य वर्कशॉप भी हैं। ऑटो  मार्केट की सख्त जरूरत है। दुकानदारों के शिष्टमंडल के साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करूंगा। ताकि डबवाली को ऑटो मार्केट की सौगात मिल सकें।
-देवकुमार शर्मा, भाजपा नेता, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed