फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JE and SDO went on mass leave and staged a sit-in protest

Sirsa News: सामूहिक अवकाश पर गए जेई व एसडीओ, दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
JE and SDO went on mass leave and staged a sit-in protest
 जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई धरना देते हुए।
सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को ठेकेदार पर विभाग के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई न करने और पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार न करने मामले में मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

विभाग के एसडीओ और जेई ने सामूहिक अवकाश लेकर एसई कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया। इस कारण आमजन का कार्य प्रभावित हुआ। कार्यालय की फाइलें, एस्टीमेट, समाधान शिविर की शिकायतों आदि सभी ठप हो गए। ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को सिरसा, कालांवाली, डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के एसडीओ व जेई सामूहिक अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों ने मिनी बाइपास रोड पर स्थित एसई कार्यालय के समक्ष दरी बिछाकर धरना दे दिया। विभाग व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी राधेश्याम धरना स्थल पर पहुंचे। धरने पर उपस्थित अधिकारियों को थाना प्रभारी ने मामले में की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। जल्द ही मुख्य आरोपित को काबू किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने गिरफ्तारी व विभागीय कार्रवाई होने के बाद ही धरना समाप्त किए जाने की बात कही। थाना प्रभारी के जाने के बाद भी अधिकारियों का कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक यूनियन सदस्यों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और वह कार्यालय संबंधित कोई भी काम नहीं करेंगे। दरअसल, ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ एसडीओ पर हमला कर दिया था।

शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान, आमजन की बढ़ रही मुश्किलें

शहरी क्षेत्र में पहले ही सीवरेज जाम, मैनहाेल ओवरफ्लो व गलियों में जलभराव होने की समस्या बनी हुई है। शहर की अग्रवाल काॅलोनी, शक्तिनगर, प्रेम नगर, चत्तरगढ़पट्टी, थेहड़ मोहल्ला, सुभाष नगर, डीसी कालोनी और एडीसी कालोनी में सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई है। समस्या का हल करने के लिए लोगों की तरफ से बार-बार शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन अधिकारियों की हड़ताल के कारण समस्या का हल नहीं हो रहा। वहीं पेयजल को लेकर भी हर रोज 60 से अधिक शिकायतें विभाग के पास पहुंचती हैं। इसमें पानी की सप्लाई न होने, लीकेज और दूषित पानी आने की शिकायतें अधिक रहती है। इस तरह की शिकायतों पर भी अब समय पर काम नहीं हो पा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed