{"_id":"6446c589108f548694049eea","slug":"jcb-driver-died-due-to-falling-mud-in-village-dhotad-sirsa-news-c-21-1-114849-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव धोतड़ में मिट्टी का तौंदा गिरने से जेसीबी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव धोतड़ में मिट्टी का तौंदा गिरने से जेसीबी चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव धोतड़ में खेत में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए किए जा रहे खोदाई कार्य में लगे एक युवक की मिट्टी का तौंदा गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव धोतड़ निवासी 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक संदीप जेसीबी का चालक था। सोमवार दोपहर को वह बणी-सचदेवा लिंक नहर से खेत में पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई कार्य कर रहा था। इस दौरान मिट्टी का तौंदा उसके ऊपर आकर गिर गिया। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।