फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jawan Nishan Singh of Bhavdin village of Sirsa martyred in Anantnag of South Kashmir 

सिरसा: कश्मीर में शहीद हुआ भावदीन का जवान, दो माह पहले ही हुई थी शादी, शाम तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sun, 17 Apr 2022 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 12:50 PM IST
सार

करीब पांच वर्ष पहले भावदीन निवासी निशान सिंह (26) आर्मी में भर्ती हुआ था। निशान सिंह 19 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान था और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में तैनात था।

विज्ञापन
Jawan Nishan Singh of Bhavdin village of Sirsa martyred in Anantnag of South Kashmir 
शहीद जवान निशान सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

सिरसा के गांव भावदीन का जवान निशान सिंह दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते समय गोली लगने से शहीद हो गया। जवान का पार्थिव शरीर देर शाम को सिरसा गांव भावदीन में पहुंचेगा और अंतिम संस्कार होगा। बेटे की शहादत की जानकारी शनिवार शाम को परिजनों को मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। जवान का परिवार गहरे सदमे में है। करीब दो माह पहले ही निशान सिंह की शादी हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले भावदीन निवासी निशान सिंह (26) आर्मी में भर्ती हुआ था। निशान सिंह 19 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान था और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में तैनात था। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के वाटनार गांव में शनिवार देर शाम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी कर दी थी। इसके बाद आतंकवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से 19 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान निशान सिंह शहीद हो गया। देर शाम को सेना की ओर से मामले की सूचना परिवार को दी गई तो परिवार में मातम का माहौल बन गया।  

विज्ञापन

बठिंडा तक हवाई मार्ग से आएगा पार्थिव शरीर 

शहीद का पार्थिव शरीर कश्मीर से लाया जा रहा है। कश्मीर से पहले हवाई मार्ग से बठिंडा तक शहीद का पार्थिव शरीर लाया जाएगा। इसके बाद करीब तीन बजे तक गांव के बस स्टैंड पर शव पहुंचेगा। शहीद जवान को सेना की ओर से सलामी दी जाएगी। उनके परिवार में माता, पिता, छोटा भाई और तीन बहने हैं। जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed