फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jasaniyan stood first in the Dholi Matka race at the block level for the 8th time.

Sirsa News: जसानियां की धोली मटका दौड़ में 8वीं बार खंडस्तर पर रही प्रथम

Thu, 08 Feb 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Jasaniyan stood first in the Dholi Matka race at the block level for the 8th time.
चोपटा क्षेत्र में महिलाएं मटका दौड़ में भाग लेती हुई।
चोपटा। गांव लुदेसर में महिला एवं बाल विकास की तरफ से महिलाओं के लिए मटका दौड़, साइकिल प्रतियोगिता, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, आलू चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में गांव जसानियां की धोली देवी ने मटका दौड़ में लगातार आठवीं बार खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं आलू चम्मच दौड़ में गांव बरासरी की डिंपल प्रथम और शारदा देवी ने खंड स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। डॉ. दर्शना सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत होती है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। सुपरवाइजर सुशीला कंबोज ने बताया कि वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं व किशोरियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया है। जिसमें मटका दौड़, साइकिल दौड़, सामान्य दौड़ और आलू चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय को सम्मानित किया जाएगा हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
मटका रेस
- धोली जसानियां प्रथम,
- सुनीता कैरांवाली द्वितीय
- कविता तृतीय


आलू चम्मच दौड़
- डिंपल बरासरी प्रथम,
- शारदा बरासरी द्वितीय
- रोशनी रूपाणा गंजा तृतीय


सौ मीटर दौड़
- सुमन देवी लुदेसर प्रथम,
- रिंपल ताजिया द्वितीय
- पूजा जमाल तृतीय


300 मीटर रेस
- अनीता देवी रूपाना बिश्नोइयान प्रथम,
- मोनिका ढूकड़ा द्वितीय
- रेणु नाथूसरी कलां तृतीय



400 मीटर दौड़
- मायावती बकरियांवाली प्रथम,
- सुनीता रूपाना द्वितीय
- प्रवीना लुदेसर तृतीय


साइकिल रेस
- मंजू रानी चौबुर्जा प्रथम,
- भावना दड़बा द्वितीय
- कल्पना शक्कर मंदोरी तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed