{"_id":"68dc17d6969769b236029d45","slug":"janata-bhawan-road-is-one-way-for-the-last-three-months-causing-problems-for-the-public-due-to-traffic-jams-and-dust-sirsa-news-c-128-1-slko1008-145210-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन माह से जनता भवन रोड वन-वे, जाम व धूल-मिट्टी से आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन माह से जनता भवन रोड वन-वे, जाम व धूल-मिट्टी से आमजन परेशान
विज्ञापन
सिरसा। जनता भवन रोड किया वन-वे होने से लंबी कतार में रंगते आते हुए वाहन। संवाद
सिरसा। जनता भवन रोड इन दिनों वन-वे होने के कारण आमजन व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से आने जाने वाले लोगों को जाम, धूल-मिट्टी से परेशान होना पड़ता है। त्योहारी सीजन में धूल मिट्टी व वन-वे के कारण दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
जनता भवन रोड डबवाली रोड से मुख्य बाजार को जाने वाला मुख्य मार्ग है। जनता भवन रोड पर ही अनाज मंडी बनी हुई है। तीन माह से बरसाती लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जनता भवन रोड को मुख्य चौक तक आने के लिए वन-वे किया हुआ है। हालांकि, परेशानियों को देखते हुए बरसाती लाइन बिछाने का काम एजेंसी की ओर से तेजी से किया जा रहा है। वहीं, वन-वे के कारण जनता भवन रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। खासतौर पर मुख्य चौक के पास हर दो मिनट में जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस को बार-बार जाम खुलवाना पड़ता है।
शहर में एक मात्र जूती मार्केट
इसी रोड पर शहर की एक मात्र पंजाबी जूतियों की मार्केट है। इसमें शादी के कार्यक्रमों व आमतौर पर पहनने के लिए लोग जिलेभर से जूतियां लेने के लिए आते हैं। रोड के वन-वे होने और धूल- मिट्टी के कारण खरीदारों सहित दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। इससे उनका काम पहले के मुकाबले आधा रह गया है। लोग जाम व धूल-मिट्टी के कारण इस ओर आना पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
दुकानदार बोले- जल्द पूरा करें काम
मोबाइल दुकानदार मनोज व अशोक ने बताया कि करीब दो माह से पाइपलाइन डालने काम चल रहा है। तब से रोड वनवे होने से परेशानी हो रही है। त्योहारी सीजन चल रहा है और काम प्रभावित हो रहा है। दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनी रहती हैं। संबंधित विभाग को चाहिए कि काम को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि त्योहारी सीजन पर कमाई कर सके।
-- -- -- -- -- -- --
जनता भवन रोड पर स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने काम तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही रोड से मिट्टी हटवाकर रोड को शुरू करवाया दिया जाएगा। आमजन को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद, सिरसा।