{"_id":"5e94a5218ebc3e774252e064","slug":"jamati-not-take-to-madicine-sirsa-news-rtk550707928","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने में जमाती कर रहे थे आनाकानी, पुलिस बुलाने पर डॉक्टर की बात मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने में जमाती कर रहे थे आनाकानी, पुलिस बुलाने पर डॉक्टर की बात मानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड़ी में महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। 31 वर्षीय महिला के परिवार में छह सदस्य हैं। जबकि 19 जमाती रोड़ी की मस्जिद में ठहरे हुए थे। ये जमाती सिरसा में 23 फरवरी को आए दिल्ली के कसाबपुरा क्षेत्र से आए थे। इसके बाद ये रोड़ी क्षेत्र में 13 मार्च को चले गए थे। प्रशासन को जब इनके आने की सूचना मिली तो प्रशासन ने इन्हें रोड़ी की ही मस्जिद में क्वारंटीन कर दिया। सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र नैन ने बताया कि जमाती दवा लेने में आनाकानी कर रहे थे जिसके बाद पुलिस को बुलानी पड़ी।
रात को जब सभी जमातियों तथा पॉजिटिव महिला को अस्पताल में लाया गया तो सभी एक ही कमरे में जाकर बैठ गए। चिकित्सकों के बार-बार कहने पर भी कोई भी बाहर नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों को अंदर बुलाया और पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें अलग-अलग कमरे में भेज दिया। आइसोलेशन वार्ड में जो डॉक्टर इनका इलाज कर रहे थे, जब वह अंदर दवाई देने गए तो उन्होंने दवाई लेने से भी मना कर दिया। जिस पर चिकित्सकों ने बताया कि अगर वह उनका सहयोग नहीं करेंगे तो इस पर उन्हें मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ेगी। जिसके बाद जमातियों ने दवाई ली। वहीं जमातियों का यह भी कहना कि उन्हें कोई दवा की जरूरत नहीं है, वह अपने आप ठीक हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के चार बच्चे हैं। जिसमें से एक तीन माह की बच्ची है। जिसे मां के साथ ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
कोरोना पॉजिटिव महिला जमातियों के लिए बनाती थी खाना
रोड़ी में रहने वाली महिला जमात से आए लोगों के लिए खाना बनाती थी। 13 मार्च 2020 को दिल्ली से आए 19 जमाती रोड़ी की मस्जिद में गए थे। महिला मौलवी की पत्नी है और वह मस्जिद के नजदीक ही रहती है। महिला उन सभी जमातियों के लिए खाना बनाया करती थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि महिला ने खांसी, जुकाम के अपने लक्षण छुपाए रखे।
विज्ञापन
सभी 25 लोगों के सैंपल भेजे गए दोबारा
स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग के आधार पर जिले में संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए थे। इनके दस अप्रैल को सैंपल लिए गए। लेकिन महिला और उसके परिवार के छह सदस्यों और 19 जमातियों में से केवल महिला की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सभी 25 लोगों के दोबारा से सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है। ताकि यह पता किया जा सकें कि जमातियों में से कोई पॉजिटिव केस तो नहीं?
बंसल कॉलोनी के दोनों बच्चों के चौथा सैंपल भेजा
बंसल कॉलोनी के दोनों बच्चों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यह रिपोर्ट शनिवार रात को आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अब दोनों बच्चों की चौथी रिपोर्ट के लिए सैंपल लेकर भेज दिए हैं। यदि दोनों बच्चों की चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो दोनों बच्चों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। दोनों बच्चों के पास उनके पिता आइसोलेशन वार्ड में है। जबकि कोरोना संक्रमित मां पीजीआई रोहतक में भर्ती है।