फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaipur-Hisar Express train extended up to Bathinda

Sirsa News: जयपुर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार

Tue, 05 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jaipur-Hisar Express train extended up to Bathinda
सिरसा। बस और निजी वाहनों के माध्यम से सिरसा से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे की ओर से जयपुर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार किया गया है। अब जल्द ही बठिंडा तक ट्रेन चलने की तारीख की घोषणा होगी। अभी ट्रेन जयपुर से हिसार तक ही आ रही है। ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार होने के बाद मंडी आदमपुर, भट्टू, डिंग, सिरसा, कालांवाली, बठिंडा के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें, कि सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल ने इस ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार करवाने की मांग रखी थी। इस पर रेलवे की ओर से अनुमति मिल चुकी है। इससे पहले भी सांसद सुनीता दुग्गल के प्रयास से गोरखधाम एक्सप्रेस का बठिंडा तक विस्तार किया गया था। अब एक और ट्रेन मिलने जा रही है। रेलवे की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि जयपुर-हिसार ट्रेन जयपुर से सुबह 5.15 बजे रवाना होती और हिसार दोपहर 1.40 बजे पहुंचती है। बठिंडा पहुंचने का समय शाम 6.20 है। वापसी में रात को बठिंडा से 9.15 बजे रवाना होगी, रात को 12.35 बजे हिसार पहुंचेंगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद रात 12.45 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


जयपुर-हिसार ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार हो चुका है। अब जल्द ही तारीख की घोषणा होगी। ट्रेन का विस्तार होने से मंडी आदमपुर, भट्टू, डिंग, सिरसा, कालांवाली, बठिंडा के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed