फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jain Sanskar camps will be organized to impart religious rites to children

Sirsa News: बच्चों को धार्मिक संस्कार देने के लिए लगाए जाएंगे जैन संस्कार शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jain Sanskar camps will be organized to impart religious rites to children
रानियां। जैन संस्कार समिति दिल्ली की ओर से उतर भारत की सभी एसएस जैन सभाओं में बच्चों को धार्मिक संस्कार देने के लिए जैन संस्कार शिविर आयोजन किया जा रहा है। समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र जैन ने बताया कि 10 दिवसीय जैन संस्कार शिविर हर वर्ष की भांति मई-जून की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की आधुनिक शिक्षा नीति व परिवारों के बिखराव ने बच्चों की धार्मिक व नैतिक शिक्षा पर बहुत अधिक नकारात्मक प्रभाव डाला है। इंटरनेट व इस प्रतिस्पर्धा के युग में व्यक्ति सुविधाओं की अंतहीन दौड़ में लगा हुआ है। व्यक्ति के पास स्वयं के बच्चों के लिए समय नहीं है कि वह उनके पास बैठकर उनके कुछ अच्छे धार्मिक व नैतिक संस्कार का बीजारोपण कर सके।
विज्ञापन

आज के बच्चे व युवा बड़ी से बड़ी शिक्षा की डिग्रियां पा रहे हैं, बड़े-2 सैलरी के पैकेज हैं या बड़े-2 व्यापार हैं। इन सबके बावजूद भी वे अशांत, तनावग्रस्त व असंतुष्ट, दुखी सा महसूस करते हैं। इसलिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि बच्चों में अपने धर्म के प्रति जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन संस्कार शिविर समिति का उद्देश्य :

शिविर का उद्देश्य बच्चे जैन धर्म के इतिहास, संस्कृति, दर्शन और साधना पद्धति को सरला भाषा व आधुनिक शैली से सीखते हुए उस पर आचरण कर सकें। आगमों में वर्णित भगवान की वाणी के अनुसार अपना जीवन आंनद युक्त बिता सकें। इसके अलावा सम्प्रदाय-निर्पेक्ष धर्म की सही जानकारी देने सहित परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति वफादार और जागरूक नागरिक तैयार करने और स्वाध्याय शील बनने की प्रेरणा देने व भय मुक्त धार्मिक क्रियाओं की तरफ प्रेरित करना है।


10 दिन तक तीन घंटे के लिए दी जाएगी धार्मिक व नैतिक शिक्षा
जैन संस्कार शिविर एक 10 दिवसीय कार्यक्रम है जो हर वर्ष मई-जून के महीने में बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में उतर भारत के विभिन्न प्रांतों में आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को 10 दिन तक हर रोज तीन घंटे के लिए जैन धर्म पर आधारित धार्मिक व नैतिक शिक्षा दी जाती है। शिविर समिति व एसएस जैन सभा के संयुक्त प्रयास से किया जाता है। शिविर में बच्चों के लिए आवश्यक पाठ्य सामग्री निशुल्क दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed