फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaga administration: Fogging done in the city, notice to nine landlords on finding larvae

जागा प्रशासन : शहर में करवाई फॉगिंग, लारवा मिलने पर नौ मकान मालिकों को नोटिस

Wed, 13 Nov 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jaga administration: Fogging done in the city, notice to nine landlords on finding larvae
 बाजार में बाइक से फॉगिंग करता नगर परिषद का कर्मचारी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सोमवार का डेंगू से 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद प्रशासन जागा है। मंगलवार को शहर के वार्ड 19 सहित अन्य क्षेत्र में भी फॉगिंग करवाई गई। इसके साथ ही 487 घरों की जांच की गई। इनमें आठ घरों में डेंगू का लारवा मिला। इसके बाद मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है।
मंगलवार को जिले में डेंगू के नौ नए मामले आए हैं। इसके साथ ही पीड़ितों को आंकड़ा 196 तक पहुंच गया। डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 18 मरीज सरकार व निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है कि डेंगू संभावितों की रिपोर्ट नागरिक अस्पताल में भेजें। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

--
पांच आशंकितों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 487 घरों में लारवा की जांच की। इस दौरान आठ घरों में डेंगू का लारवा मिला। बुखार के पांच मरीज भी टीमों को मिले। इनका डाटा जमा किया गया और सैंपल लिए गए हैं। इनको आशंकित की सूची में रखा गया है। रिपोर्ट के बाद ही डेंगू है या नहीं, इसकी पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::
बाइक पर फॉगिंग का तरीका गलत
नगर परिषद की ओर से शहर की गलियों में छोटी मशीनों से फॉगिंग की जा रही है। छोटी मशीन का प्रयोग मुख्य रूप से घरों और तंग गलियों के लिए किया जाता है। बाजार के क्षेत्र में टाटाएस पर बड़ी मशीन रखवाकर फॉगिंग होती है। इस दौरान सभी घरों के खिड़की व दरवाजे खुलवाए जाते हैं, ताकि दवा का धुंआ घरों के अंदर जाए। जिस तरह से नगर परिषद छोटी मशीन से फॉगिंग का धुंआ कर रहा है, वह सिर्फ सड़कों तक ही सीमित है।


कोट्स

फॉगिंग का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को छोटी मशीनों से फॉगिंग करवाई गई है। बुधवार को बड़ी मशीन से फॉगिंग शुरू करवा दी जाएगी। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद


::::::::::::::::
वार्ड 19 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 487 घरों की जांच की है। जांच में आठ घरों में लारवा मिला है और सभी को नोटिस दिए गए है। बुखार के पांच मरीज मिले हैं। इनके सैंपल लिए गए हैं। डेंगू के अब तक कुल 196 मरीज मिल चुके हैं। - गौरव भाटी , मलेरिया रोग जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed