फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaat reservation, fourth day, protest, Sirsa

चौथे दिन भी धरने पर डटे, दो लोग बैठे भूख हड़ताल पर

Thu, 02 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 02 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jaat reservation, fourth day, protest, Sirsa
जाट आरक्षण - फोटो : bureau

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान निर्दोष लोगों पर बनाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को चौथे दिन जाट धरने पर डटे रहे। बुधवार से दो लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अब क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे। धरने पर बैठे जाटों ने सर छोटू राम जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी धरनास्थल के पास तैनात रहे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक धरना जारी रहा।

विज्ञापन


धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान जिन लोगों पर झूठे मुकदमे बनाए गए थे, उनको जब तक खारिज नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना शांतिपूर्वक रहा। धरने पर बैठे लोगों की संख्या अधिक नहीं थी, लेकिन पुलिस बल की तैनाती रही। लोगों ने आंदोलन के दौरान बनाए गए झूठे मुकदमे खारिज करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


विकल पचार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने समय-समय पर जाकर स्थिति की जायजा लिया। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शीशपाल झोरड़, सर्व जाट संघ के प्रधान विकल पचार और रणधीर सिंह जोधकां संयुक्त रूप से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी न होने तक धरना सुबह 10 से शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सर्व जाट संघ के प्रधान विकल पचार, कृष्ण ढाका, कृष्ण झोरड़, प्रदीप सिंवर, विनोद ढाका, चिरंजी, ख्याली राम हंजीरा, धर्मवीर गोदारा, रविल सिंवर, विरेंद्र न्योल, प्रवेश सिंवर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। विकल पचार ने कहा कि जब तक धरने चलेगा, तब तक जाट धर्मशाला को सेंट्रल प्वाइंट बनाया गया है, ताकि तमाम गतिविधियों के बारे में लोगों को यहां से जानकारी मिल सके। इसके अलावा एक व्यक्ति जाट धर्मशाला में हमेशा मौजूद रहेगा, ताकि गांवों से आने वालों को धरनास्थल और अन्य जानकारियां दे सकें।

आज जाट नेता शशी ढाका भी धरनास्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे जाटों को समर्थन दिया। पहले दिन राजेंद्र सिंह जोधकां और लादू राम जोधकां क्रमिक अनशन पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, चाहे इसके लिए एक साल लगे या चार साल। उन्होंने कहा कि सिरसा में आंदोलन अहिंसा के रास्ते पर जारी रहेगा।

पुलिसकर्मियों की संख्या की कम
जाट समुदाय के धरने से पूर्व ही धरनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। शाम को पांच बजे धरना समाप्त होने के बाद पुलिस के जवान वहां से रवाना हुए। धरने के दौरान एसडीएम परमजीत सिंह चहल, डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह सहित अनेक अधिकारी दिनभर धरनास्थल पर पहुंचकर पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे।


धरने पर बैठने वाले जाटों की संख्या कम होने के कारण अब पुलिस ने भी जवानों की संख्या कम कर दी है। मंगलवार को 50 पुलिसकर्मी तैनात थे, जबकि बुधवार को 25 पुलिसकर्मी ही तैनात किए गए। उधर, डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि धारा 144 उल्लंघनकर्ता दंड के पात्र होंगे। इसके अलावा धरने की शर्तों को हर हाल में निभाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed