फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It is important to check the correct use and expiry date of medicines.

Sirsa News: दवाइयों का सही उपयोग और एक्सपायरी डेट जांचना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
It is important to check the correct use and expiry date of medicines.
सिरसा। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए डा  जयप्रकाश। कॉलेज
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित जेसीडी मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज में राष्ट्रीय फार्मेसी वीक फार्मासिस्ट एस एडवोकेट्स ऑफ वैक्सीनेशन के तहत स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्यअतिथि जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश व प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांच लेनी चाहिए।
विज्ञापन




उन्होंने दवाइयों के सही उपयोग और सावधानी पर जोर देते हुए कहा कि दवा एक दोधारी तलवार की तरह होती है। अगर इसे सही तरीके से लिया जाए, तो यह रोग को समाप्त कर सकती है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही घातक भी हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को दवाइयों की एक्सपायरी डेट की महत्ता समझाते हुए कहा कि एक्सपायरी डेट के बाद दवा का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन






डॉ. जयप्रकाश ने रैली में शामिल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सही दवा के उपयोग के लिए जागरूकता फैलाना फार्मेसी विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है। प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि इस प्रकार की रैलियां समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और फार्मेसी से संबंधित कई नारे लगाए और स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाने वाले पोस्टर और बैनर भी प्रदर्शित किए। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कंबोज, डॉ. लवलीन प्रीत कौर, डॉ. रीटा सेठी, डॉ. गौरव खुराना,मिस कोमल, मिस्टर मनीश गर्ग, मिस रचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed