{"_id":"5f7b534f8ebc3e9b93592558","slug":"issuse-farmer-sirsa-news-new-grain-market-sirsa-news-rtk576849681","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को पोर्टल खुलने पर तीन किसानों ने बेचा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को पोर्टल खुलने पर तीन किसानों ने बेचा धान
विज्ञापन
जिले में पीआर धान की सरकारी खरीद के एक सप्ताह बाद पोर्टल अपडेट होने से पीआर धान उत्पादकों के पास मैसेज पहुंचा। लेकिन सुबह फिर से पोर्टल ठप हो गया, तो उनके गेट पास नहीं कट पाए। हालांकि दोपहर बाद पोर्टल चलने से किसानों ने राहत की सांस ली। इंतजार में बैठे तीन किसानों से एमएसपी पर धान खरीदा गया। सरकार ने 29 सितंबर से धान की सरकारी खरीद जिले की 22 मंडियों में शुरू करवाने का फैसला लिया था। लेकिन ऑनलाइन ई खरीद हरियाणा पोर्टल की समस्या किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। पहले उसके लॉग इन व पासवर्ड ही मार्केट कमेटी के पास नहीं पहुंचे थे। जिससे किसानों के पास मैसेज नहीं पहुंच पाता था। लेकिन अब मैसेज पहुंचने लगा है, तो मंडी में फसल लेकर आए किसानों के गेट पास नहीं कट पाते हैं। हालात यह है कि किसानों से करीब 90 क्विंटल पीआर धान एमएसपी पर खरीदा गया है। जबकि 1509 वैरायटी का 8725 क्विंटल धान किसानों ने मंडियों में बेचा है। वहीं सोमवार को ई खरीद पोर्टल एक बार फिर से बंद हो गया और किसान अपना समय निर्धारित नहीं कर पाए। जिस पर मार्केट कमेटी सचिव ने मुख्यालय में इसकी जानकारी दी। जिस पर शाम चार बजे के करीब पोर्टल से गेट पास कटने शुरू हो गए।
दोपहर बाद चला पोर्टल, तो कटे गेट पास एक सप्ताह से ऑनलाइन ई खरीद हरियाणा पोर्टल की दिक्कत है। हालांकि किसानों को मैसेज पहुंचने लगा है, लेकिन दोपहर तक किसानों का गेट पास नहीं कटा था। पोर्टल चलने के बाद किसानों से एमएसपी पर पीआर धान खरीद किया गया।
- विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव सिरसा।
विज्ञापन
दोपहर बाद चला पोर्टल, तो कटे गेट पास एक सप्ताह से ऑनलाइन ई खरीद हरियाणा पोर्टल की दिक्कत है। हालांकि किसानों को मैसेज पहुंचने लगा है, लेकिन दोपहर तक किसानों का गेट पास नहीं कटा था। पोर्टल चलने के बाद किसानों से एमएसपी पर पीआर धान खरीद किया गया।
विज्ञापन
- विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव सिरसा।