{"_id":"677ebcd4881aff28e00498aa","slug":"ishwar-who-sells-clothes-on-a-bicycle-became-a-millionaire-he-won-a-lottery-of-10-lakh-rupees-said-god-listened-to-me-sirsa-news-c-128-1-svns1027-131178-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर कपड़े बेचने वाला ईश्वर बना लखपति : 10 लाख रुपये की लॉटरी लगी, बोला- ईश्वर ने मेरी सुन ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर कपड़े बेचने वाला ईश्वर बना लखपति : 10 लाख रुपये की लॉटरी लगी, बोला- ईश्वर ने मेरी सुन ली
Wed, 08 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
ईश्वर कुमार को लॉटरी का टिकट थमाते एजेंट िवनोद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव जासानिया निवासी ईश्वर की मंगलवार को ईश्वर ने सुन ली। ईश्वर को 10 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। बुधवार का ईश्वर व उसके परिवार ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
मंगलवार रात को 8 बजे लॉटरी का ड्रॉ निकला तो लाटरी एजेंट विनोद कुमार ने ईश्वर को फोन करके बधाई। दूसरा इनाम लगने के खुशी में ईश्वर व उसका परिवार सारी रात सो नहीं पाया। ईश्वर का कहना है कि वह पिछले 15 साल से लॉटरी खरीद रहा है। वह विनोद कुमार दीपक लॉटरी एजेंसी सरदूलगढ़ का एजेंट है। मंगलवार शाम को ईश्वर ने विनोद को फोन करके कहा कि भाई गांव में लॉटरी बेचने नहीं आए इस बार। विनोद ने ईश्वर से कहा कि मैंने तुम्हारी लॉटरी बुक कर ली है, शाम को आकर ले जाना। रात 8 बजे लॉटरी का ड्रॉ निकला तो दीपक लॉटरी एजेंसी के मालिक दीपक मोंगा ने अपने एजेंट विनोद कुमार को बताया कि तुम्हें दूसरा इनाम लगा है।
ईश्वर का कहना है कि उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसे 10 लाख की लॉटरी लगी है। बुधवार को दीपक लॉटरी एजेंसी के मालिक दीपक मोंगा व लॉटरी एजेंट विनोद कुमार ईश्वर के घर पहुंचे। दीपक मोंगा का कहना है कि ईश्वर का क्लेम 10 जनवरी को फाइल कर दिया जाएगा। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट में राशि आ जाएगी।
विज्ञापन
बेटे के नाम पर खरीद लॉटरी, अब गांव में करेगा कपड़े की दुकान
ईश्वर गरीब परिवार से है। वह गांव-गांव साइकिल पर कपड़े बेचने का काम करता है। ईश्वर का कहना है कि ईश्वर ने उसकी सुन ली। वह पिछले 15 साल से लॉटरी खरीद रहा था। उसने यह लॉटरी अपने बेटे आर्यन के नाम से ली थी। उसका बेटा दिव्यांग है। ईश्वर का कहना है कि लॉटरी की रकम से वह गांव में कपड़े की दुकान खोलेगा।