फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Invoices cutting staff and traffic police clashed on roadways

चालान काटने पर रोडवेज कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस में झड़प

Sun, 29 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Invoices cutting staff and traffic police clashed on roadways
नेशनल हाईवे पर खड़ी बसों के चालान काटने पर शनिवार को फतेहाबाद डिपो के चालक और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


कहासुनी बढ़ने पर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ने इसकी शिकायत यातायात प्रबंधक से की है। इस दौरान यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले के अनुसार शनिवार सुबह फतेहाबाद डिपो की बस डबवाली की ओर जा रही थी। कुछ यात्रियों को उतारने के लिए और चढ़ाने के लिए बस सांगवान चौक के पास रुकी थी।

वहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी। जिस पर चालक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वहां पर बस रोकी जाती है।

शुरू से ही वहां पर बसें रुकती आ रही हैं। इससे सैकड़ों यात्रियों को सुविधा होती है जिसके बाद ट्रैफिक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था बाधित होने के चलते जिला प्रशासन ने वहां पर बस स्टॉप बंद कर दिया है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए सिरसा क्लब के पास बस स्टॉप बनाया गया है। जिस पर रोडवेज चालक ने बताया कि वहां पर सवारी उतरना पसंद नहीं करते।

यात्री चालक व परिचालक से झगड़ा करते है। इसलिए उनको मजबूरी में यहां पर बस रोकनी पड़ती है। इस बात को लेकर ट्रैफिक पुलिस व चालक के बीच खूब कहासुनी हुई।

चालक ने चालान न काटने की बात कही। हंगामा बढ़ता देख यात्री भी परेशान होने लगे। बाद में ट्रैफिक प्रभारी ने इसकी शिकायत यातायत प्रबंधक मनोज कुमार को फोन पर दी। मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। चालान काटने को लेकर यात्री भी ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ बोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed