फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Invested in the name of opening a dairy farm, cheated 35 lakhs on the pretext of interest

Sirsa News: डेयरी फार्म खोलने के नाम पर करवाया निवेश, ब्याज का झांसा देकर कर दी 35 लाख की ठगी

Mon, 12 Jun 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Invested in the name of opening a dairy farm, cheated 35 lakhs on the pretext of interest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा, कालांवाली। गांव सिंघपुरा में डेयरी फार्म बनाकर गाय के दूध से बनने वाले प्रोडक्ट डेढ़ फीसदी लाभ और दी गई राशि ब्याज समेत लौटाने का झांसा देकर छह लोगों से एक व्यक्ति से 38 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत अब पुलिस को दी है।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरतेज सिंह सीएमडी, बलविंद्र सिंह एमडी, सिमरजीत कौर पत्नी गुरतेज सिंह एमडी निवासी तलवंडी साबो, तारा सिंह, हरबंस कौर व वीरपाल कौर निवासीगण गांव सिंघपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सिंहपुरा निवासी अमृतदीप सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने एक जेनियल हाइटेक एग्रो इंडिया लिमिटेड फर्म बनाई हुई थी। ये लोग आमजन से इनवेस्टमेंट लेकर रसीद एफडी-आरडी की भांति दी जाती थी। यह पैसा डेयरी फील्ड में लगाकर उस पर अच्छा ब्याज देने का आश्वासन देते थे। इस उद्देश्य से गांव सिंघपुरा में 3 एकड़ में डेयटी फार्म का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। उसमें शेड लगाने के लिए पिलर खड़े कर दिए गए थे। आरोपियों ने कुछ ही समय में उसे चालू करने का आश्वासन दिया था। इस आधार पर आरोपियों ने उसे अपनी फर्म में इनवेस्ट करने का प्रलोभन भी दिया। वह उनकी बातों में आ गया और अपने साथ रिश्तेदारों के भी पैसे लगवा दिए। उसने अपने रिश्तेदारों की करीब 7 एफडी करवाई तथा बाकी करीब 50 किश्तों में जमा करवाने के लिए खाते करवाए। वर्ष 2014 से 16 तक अपने व अपने रिश्तेदारों, जानकारों के कुल 35 लाख रुपये उन खातों में जमा करवा दिए। 2016 में आरोपियों ने अपनी उक्त फर्म की जो ब्रांच कार्यालय तलवंडी साबो, कालांवाली, रानियां, सिरसा, कोटकपुरा आदि जगह बनाई थी, बंद करनी शुरू कर दी। जिस पर उसे शक हुआ तो उसने पैसे की डिमांड की, लेकिन आरोपी टाल मटोल करते रहे। जब उसने तकादा किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पहले उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसपी को शिकायत दी गई। एसपी की जांच के बाद अब केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed