{"_id":"62fe85eae2dc5c7c23143348","slug":"intoxication-another-youth-dies-in-dabwali-sirsa-news-hsr639527480","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा : डबवाली में एक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा : डबवाली में एक और युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा, डबवाली। डबवाली गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की वीरवार को नशे के कारण मौत हो गई। युवक पीर की सेवा करता था और चिट्टे व मेडिकल नशे का आदी था। तीन दिनों में तीसरे युवक की नशे के कारण मौत हुई है। इन मामलों में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मेडिकल नशा बेचने वाले मेडिकल स्टोर को भी सील किया गया है।
डबवाली गांव निवासी बूटा खान पुत्र माना खान पिछले काफी समय से मेडिकल नशे के साथ-साथ चिट्टे नशे का आदी हो गया था, जिसके चलते वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। वीरवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। जिसमें एक 4 वर्षीय लड़का व 2 वर्षीय बेटी है। मृतक पीर का भक्त बताया जा रहा है। दो दिन पहले कुत्ताबढ़ के 18 वर्षीय और डबवाली के 17 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत हो गई थी।
वहीं जांच अधिकारी देसू जोधा चौकी प्रभारी कमल ने बताया कि गांव से चिट्टे नशे के सेवन से युवक की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर मामला संज्ञान में आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।