फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Intoxicated governments and administrations will spoil their buds, but will they do anything?

Sirsa News: नशे नू लै के सरकारां अते प्रशासन कल्लीयां गल्लां करदे नै, कम्म तां कुछ करदे नी

Thu, 19 Sep 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Intoxicated governments and administrations will spoil their buds, but will they do anything?
गांव तारूआना की चैपाल में चर्चा करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। कालांवाली से 4 किलोमीटर दूर स्थित गांव तारूआना में चुनावी चर्चा जोरों पर हैं। गांव की चौपाल में ग्रामीण प्रत्याशियों पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कोई पार्टियों पर चर्चा कर रहा है, तो कोई खुलकर गांव के मुख्य मुद्दों व समस्याओं को लेकर राय रख रहा है।
गांव के लोगों का कहना है कि हुण वोटा विच जेड़ा भी बंदा, ओहना दे पिंड दीयां दिक्कतां नू दूर करवाउगा, औस नू ही वोट पावागैं। बाकी पिछली सरकारां दीयां गल्लां करिए तां, जेडा मोह साडे पिंड नाल चौटाला परिवार दा सी, ओह किसे वी परिवार दा नी। चाहे दुजियां सरकारां ने किनै कम्म क्यों ना करवाए हौण।
विज्ञापन


चौपाल में बैठे युवा गुरशरण सिंह ने बताया कि गांव में नशा सबसे प्रमुख मुद्दा है। गांव में सरेआम नशा बिकता है। नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। गांव के बुजुर्ग महेंद्र सिंह ने कहा कि नशे नू लै के सरकारां अते प्रशासन कल्लीयां गल्ला करदे नै, कम्म तां कुछ करदे नी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सुखदेव सिंह ने कहा कि गांव में सरकार ने राजकीय काॅलेज तो खोल दिया, लेकिन स्टाफ अभी भी पूरा नहीं किया है। इस कारण बच्चाें का भविष्य खतरे में है। गुरदेव सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत उपमंडल बनाने के लिए सरकार को पंचायती भूमि भी देने की पेशकश कर रखी है। गांव में उपमंडल कार्यालय बनाने के लिए कई बार सीएम से भी मिल आए हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई काम नहीं कर रही। यदि गांव की पंचायती जगह पर उपमंडल कार्यालय खुलता है, तो राजकीय काॅलेज भी पूरा सफल हो जाएगा। पढ़ाई कर रही लड़कियों को बेहतर सुरक्षा भी मिलेगी।


ये हैं गांव की प्रमुख समस्याएं

गांव के नंबरदार गुरदेव सिंह तारूआना ने बताया कि उनके गांव में ज्यादातर गलियां कच्ची हैं। जिन गलियों का निर्माण करवाया गया है, वह भी सही तरीके से नहीं हुआ है। गांव में किसान आंदोलन का भी काफी प्रभाव है। किसानों की फसल एमएसपी पर बिके, बर्बाद फसलों का मुआवजा तुरंत मिले, किसानों को अच्छे बीज व खाद मुहैया करवाई जाए और डीएपी पर हो रही लूट को बंद किया जाए।




गांव में कुल 1671 मतदाता

गांव की कुल आबादी करीब 3 हजार है। गांव में कुल 1671 मतदाता है। इसमें 874 पुरुष और 797 महिला मतदाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस गांव से राजेंद्र सिंह देसूजोधा ने लीड हासिल की थी। इस बार कांग्रेस, भाजपा और इनेलो में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed