फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   intkal camp not organised

Sirsa News: न तहसील, न पटवार भवन, न ई दिशा केंद्र में लगा कैंप, 140 का समाधान

Sat, 21 Feb 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
intkal camp not organised
सिरसा। बंद पड़ा ई दिशा केंद्र। संवाद
- सिरसा मुख्यालय में कैंप के नाम पर जनता हुई गुमराह, कार्यालय के लगाती रही चक्कर
विज्ञापन


- म्यूटेशन व इंतकाल के लिए सिरसा तहसील में लटका मिला ताला

- लोग बोले- पटवार भवन से लेकर तहसील तक जांची, नहीं है कोई

- वर्ष 2025 का इंतकाल आज तक दर्ज नहीं हुआ, काट रहा हूं चक्कर

फोटो -- 13, 29, 30,31,32
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में इंतकाल और म्यूटेशन लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इनके समाधान के लिए प्रशासन की ओर से विशेष कैंप शनिवार को लगाए गए। जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में लोग ई दिशा और तहसील कार्यालय में लटके ताले देखकर मायूस लौट गए। वहीं, प्रशासन ने दावा किया कि 140 इंतकाल दर्ज कर दिए हैं।
हैरानी की बात है कि जब तहसील, ई दिशा व पटवार भवन में कैंप लगा ही नहीं तो 140 इंतकाल कैसे दर्ज हो गए। इतना ही नहीं, लोगों की मानें तो वे बड़ी उम्मीद लेकर कैंप के लिए पहुंचे थे ताकि एक साल से लंबित उनके इंतकाल दर्ज हो जाएंगे। कार्यालयों में ताले लटके हुए हैं। अब सोमवार को समाधान शिविर में उपायुक्त से अपील करेंगे कि इनका समाधान किया जाए। वहीं, लोगों ने मांग की कि समाधान शिविरों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और सीसीटीवी जांची जाए। जिन समस्याओं का समाधान हुआ है, वे किस स्तर पर आई थीं।
विज्ञापन

ताले लटके रहे, मुख्य गेट रहे बंद
सुबह 11 से 12 बजे के बीच जब म्यूटेशन व इंतकाल कैंप की पड़ताल करने के लिए संवाददाता मौके पर पहुंचे तो तहसील कार्यालय पर ताले लटके थे। दो बुजुर्ग व्यक्ति घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए आए हैं। यहां पर ताले लगे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर महज एसडीएम कार्यालय में एक कर्मचारी मौजूद था। इसके अलावा, कोई व्यक्ति वहां नहीं था। मुख्य गेट के बाहर बैठे पुलिस कर्मचारियों से जब कैंप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें कैंप की कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद ई दिशा केंद्र का रुख किया तो वहां पर ताला लगा था। वहीं, पटवार भवन खुला था, पटवारी भी थे थे पर कैंप नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता ने ये आंकड़े किए जारी
जिला जनसूचना एवं जन संपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों-उप तहसीलों में म्यूटेशन व इंतकाल संबंधी मामलों के समाधान के लिए शनिवार को विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इन विशेष शिविरों में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की। आयोजित कैंपों के दौरान कुल 502 इंतकाल स्वीकृत किए गए। तहसील सिरसा में सर्वाधिक 140 इंतकाल स्वीकृत हुए, जबकि कालांवाली में 110 और ऐलनाबाद में 81 मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा, रानियां में 53, डबवाली में 48, गोरीवाला में 38 तथा नाथूसरी चोपटा में 32 इंतकाल स्वीकृत किए गए।

पटवारी और ऑपरेटर ही अधिकतर आए नजर
तहसीलों के कैंप के अंदर पटवारी और ऑपरेटर ही मुख्य रूप से नजर आए थे। दोपहर 1 बजे तक ही यह कम कुछ जगह पर लगा था। ऐसे में देखना यह है कि लोगों की शिकायतों का समाधान हुआ है या पटवारी उनके पास कार्यालय की लंबित फाइलों का निपटान कर गए हैं।

कोट्स
इंतकाल के लिए आया था। यहां पर कोई नहीं है। ई दिशा से लेकर तहसील तक के चक्कर काट लिए हैं।
-युधिष्ठिर सिंह, बांसल कॉलोनी

अप्रैल 2024 में बेटों के नाम मकान और दुकान की रजिस्ट्री करवाई थी। वहां पर एक पटवारी मिलता था। 20 चक्कर काटे न कोई इंतकाल नंबर दिए और मंजूर हुए इंतकाल के दस्तावेज गुम कर दिए है। वह बदल गया। नया आया है, वह कहता है करवाएंगे। आज सूचना मिली थी कि कैंप लगा है। यहां पर सबकुछ लॉक है। पटवार भवन में पटवारी नहीं मिला। ई दिशा में हैं। ई दिशा में भी कोई नहीं है। यह सब खानापूर्ति है। इंतकाल की फीस रजिस्ट्री के साथ ही जमा हो गई है। पटवारियों को पैसे दो तो कर देते हैं। उसके अलावा नहीं करते है।
-भाल सिंह स्वामी, भीम कॉलोनी।

---

कोट्स

नायब तहसीलदार की अगुवाई मैं कैंप लगाया गया था ताकि आमजन को दिक्कत न हो। अब तक 2500 के आसपास समस्याओं का समाधान हुआ है। जहां तक मुझे जानकारी है, आज भी कैंप लगा है।


-प्रदीप कुमार, तहसीलदार, सिरसा, इंतकाल (म्यूटेशन)
शिविर में लगभग 40 इंतकाल किए दर्ज
फोटो -- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल तहसील कार्यालय परिसर में शनिवार को ई-दिशा केंद्र में इंतकाल (म्यूटेशन) संबंधी लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार सुनील कुमार ने की। उन्होंने लंबित मामलों की सूची मंगवाकर उनकी जांच की और पात्र मामलों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने के निर्देश दिए। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि करीब छह माह पूर्व ब्लॉक में लंबित इंतकालों की संख्या लगभग पांच हजार थी। विशेष अभियान चलाकर इन मामलों का निस्तारण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब लंबित मामलों की संख्या घटकर मात्र 182 रह गई है। शिविर में लगभग 40 इंतकाल दर्ज किए गए, जबकि शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि तहसील कार्यालय में अपने कार्यों के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed