फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Interstate gang of thieves busted, four accused arrested, used to steal to fulfill drugs and expensive hobbies

Sirsa News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, नशे की पूर्ति तथा महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी

Tue, 18 Apr 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Interstate gang of thieves busted, four accused arrested, used to steal to fulfill drugs and expensive hobbies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। सीआईए पुलिस ने अंतर राज्य बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के पीली मंदोरी निवासी पंकज, बनमंदोरी निवासी होशियार सिंह, अजब और देशराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी विभिन्न प्रकार का नशा करने के आदी हैं, इसलिए नशे की पूर्ति तथा महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।


इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। इस संबंध में दूसरे जिलों तथा राज्यों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक पहले तारा बाबा कुटिया के सामने से बाइक चोरी किया था। इसके अलावा एक साल पहले ही हिसार के गांव जाखोद खेड़ा से दो और सात से आठ महीने पहले ऑटो मार्केट हिसार सप्लेंडर बाइक चोरी की थी। वहीं राजस्थान के भादरा से भी एक बाइक चोरी की थी। आरोपियों ने तीन बाइक फतेहाबाद से भी चोरी करना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed