{"_id":"6998a60bc6c245b19008c308","slug":"intersatate-vehicle-thieves-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153443-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी काबू
Fri, 20 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और कालांवाली सीआईए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ उप निरीक्षक रामफल व कालांवाली सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी बलराज सिंह उर्फ बाजा गांव बड़ा भाइका जिला फरीदकोट तथा अमित कुमार उर्फ बादशाह निवासी गली नं. 06 बठिंडा का रहने वाला है।
थाना कालांवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि 14 फरवरी को मंडी कालांवाली निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसने शिकायत दी थी कि 14 फरवरी को दोपहर 3:29 बजे खुह बाजार स्थित उनकी दुकान के बाहर उसकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
सीआईए कालांवाली व एवीटी स्टाफ ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हरियाणा के अलावा पंजाब और दिल्ली में भी वाहनों की चोरी की थी। बरामद मोटरसाइकिलों में दोनों राज्यों से चोरी मोटरसाइकिलें हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी बलराज सिंह उर्फ बाजा के खिलाफ थाना भगता भाई जिला फरीदकोट में एक अभियोग लड़ाई-झगड़ा व एक एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। वहीं, आरोपी अमित कुमार उर्फ बादशाह पर बठिंडा में चोरी व डकैती के मामले दर्ज है।